Home World Love Story: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी जो 78 साल बाद हुई ‘पूरी’

Love Story: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी जो 78 साल बाद हुई ‘पूरी’

0
Love Story: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी जो 78 साल बाद हुई ‘पूरी’

[ad_1]

Amazing Love Story: शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक डायलॉग है, ‘अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है’. डायलॉग फिल्मी है, लेकिन ये बातें कई बार असल जिंदगी में भी फिट बैठती दिखती हैं. इसकी सबसे बड़ी मिसाल रेग पाय हैं. रेग पिछले दिनों 78 साल बाद उस फ्रेंच लड़की से मिले जिसकी तस्वीर को उन्होंने बटुए में सहेज कर रखा हुआ था. इन दोनों की पहली मुलाकात द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी.

ऐसे हुई पहली मुलाकात

इस कहानी की शुरुआत उस समय होती है जब पूरी दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध की चपेट में थी. साल 1944 का था, ब्रितानी सैनिक रेग पाय अपनी यूनिट के साथ फ्रांस रे नॉरमंडी बीच के पास तैनात थे. तभी उनके पास एक वैन आकर रुकी. एक युवक ने रेग और उनके साथियों को पिलचार्ड (मछली) और मार्गरीन व लाल जैम लगाकर एक ब्रेड भी दिया. इसे लेने के बाद रेग कुछ आगे चले तो उन्हें सामने एक लड़की खड़ी दिखी. वह मेरी ओर घूरकर देख रही थी. मैंने उसे ब्रेड देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. उस लड़की ने ब्रेड लिया या नहीं ये रेग को याद नहीं, लेकिन वह कहते हैं उन्हें उसका भागकर चर्च जाना याद है. यह लड़की कोई और नहीं बल्कि वही ह्यूगेट थी. रेग कहते हैं कि पहली मुलाकात के बाद अगली सुबह जब मैं उसी जगह पहुंचा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था. वहां मुझे एक लड़की की तस्वीर दिखाई दी. जब उठाकर देखा तो ये उसी ह्यूगेट की थी जो एक दिन पहले मिली थी. वह उसकी तस्वीर को बटुए में रख लेते हैं. इसके बाद वह उन्हें कभी नहीं दिखी.

2015 से तलाशना किया शुरू

बीते 78 साल से रेग ह्यूगेट से एक बार फिर मिलने का सपना देखते रहे. वर्ष 2015 के बाद रेग ने अपने बेटे की मदद से ह्यूगेट को तलाशने की कोशिश शुरू की. आख़िरकार 78 साल बाद ह्यूगेट उन्हें मिल ही गई. रेग जब 78 साल ह्यूगेट से मिले तो उनकी धुंधली तस्वीर को उन्होंने सामने रख दिया. तस्वीर देखकर वह हैरान हो गईं. रेग ने कहा, ये मेरे पास पिछले 78 साल से है. पहली मुलाकात को याद रखते हुए रेग अपने साथ पिल्चार्ड और ब्रेड लेकर आए थे. ब्रेड पर जैम लगी थी. उन्होंने इसे ह्यूगेट को ऑफर किया, लेकिन ह्यूगेट ने पहली मुलाकात की तरह ही इस बार भी इसे लेने से इनकार कर दिया.

अनुवादक रखकर की एक-दूसरे से बात

ह्यूगेट इस बात से भावुक थीं कि इतने साल बाद भी रेग उन्हें ढूंढते रहे, जबकि वह उनसे सिर्फ एक बार मिले थे. इस मुलाकात की एक और खास बात ये रही कि दोनों को अनुवादक रखना पड़ा. इस मुलाक़ात के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया. ह्यूगेट ने हंसते हुए कहा कि उन्हें अब शादी करनी पड़ेगी. रेग शादी के लिए तैयार हो गए.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here