[ad_1]

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
यूक्रेन सीमा के पास मंगलवार 15 नवंबर को पोलैंड में गिरी मिसाइल और इससे हुई दो लोगों की मौत के बाद बढ़े तनाव ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंकाओं को जन्म दे दिया था। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से उन मिसाइलों को यूक्रेनी बताए जाने के बाद इन आशंकाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा था। परंतु अब यूक्रेनी राष्ट्रपति की ओर से उन मिसाइलों को रूसी बताए जाने के दावे ने एक बार फिर आग में घी डालने का काम किया है।
जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की टीवी पर एक टिप्पणी करते हुए कहा है कि पोलैंड सीमा में गिरी मिसाइलें रूस की थीं। इनकी वजह से ही दो लोगों की मौत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि जो मिसाइल पोलैंड की धरती पर गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वह एक ‘रूसी मिसाइल’ थी।
[ad_2]
Source link