Home Sports VIDEO: नन्हे फैन ने डेविड वॉर्नर से मांगी उनकी जर्सी, बल्लेबाज ने अपनी हाजिरजवाबी से जीता दिल – david warner has hilarious response to a fan asking for his jersey during england clash get one off marnus watch – News18 हिंदी

VIDEO: नन्हे फैन ने डेविड वॉर्नर से मांगी उनकी जर्सी, बल्लेबाज ने अपनी हाजिरजवाबी से जीता दिल – david warner has hilarious response to a fan asking for his jersey during england clash get one off marnus watch – News18 हिंदी

0
VIDEO: नन्हे फैन ने डेविड वॉर्नर से मांगी उनकी जर्सी, बल्लेबाज ने अपनी हाजिरजवाबी से जीता दिल – david warner has hilarious response to a fan asking for his jersey during england clash get one off marnus watch – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 6 विकेट से हराया
डेविड वॉर्नर ने 84 गेंद में 86 रन की मैच विनिंग पारी खेली
वॉर्नर ने मैच के दौरान नन्हे फैन का दिल जीता

नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में हुए तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की. उन्होंने 288 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 गेंद में 86 रन की पारी खेली. वॉर्नर ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े. इस पार्टनरशिप की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया यह मैच 19 गेंद रहते 6 विकेट से जीतने में सफल रहा. इस मैच में वॉर्नर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि हाजिरजवाबी से भी छाए रहे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46वें ओवर तक पहुंचीं थी. तभी बड़े स्क्रीन पर एक छोटा सा बच्चा नजर आया. इस नन्हे क्रिकेट फैन के हाथ में एक पोस्टर था. इस पोस्ट में लिखा था, डेविड वॉर्नर क्या मुझे आपकी शर्ट मिल सकती है? उस समय ड्रेसिंग रूम में मार्नस लाबुशाने के साथ मौजूद वार्नर ने बड़ी स्क्रीन पर इस बच्चे को देखा और उन्होंने अपने नन्हे फैन को जवाब देने में जरा सी भी देरी नहीं की.

Tags: Australia vs England, David warner, Jos Buttler, Marnus Labuschagne, Pat cummins



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here