[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द.
न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या के हाथों में टीम इंडिया की कमान.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और भारत (New Zealand vs India) के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (18 नवंबर) खेला जाना था. बारिश के कारण यह मैच देर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन लगातार बारिश के कारण अंत में इस मैच को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमें अब सीरीज के दूसरे मैच में 20 नवंबर को आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मुकाबले से पहले एक शर्मनाक घटना देखने को मिली है.
दरअसल, न्यूजीलैंड के कमेंटेटर साइमन डौल ने विदेशी मेहमानों के लिए मैदान की सीटों को साफ किया. लेकिन उसके बाद उन्होंने ट्विटर पर मैदान के मैनेजमेंट को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने किस तरह से सीटों को सफाई की. इस ट्वीट पर प्रशंसकों ने भी अपनी राय देते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और मैदान के मैनेजमेंट पर नाराजगी जताई है.
मैंने कमेंट्री एरिया की सभी सीटों को साफ किया है- साइमन डौल
कीवी टीम के कमेंटेटर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यहां स्काई स्टेडियम में खेलने का एक और बड़ा कारण है. मैंने अभी-अभी हमारे कमेंट्री एरिया की सभी सीटों को साफ किया है. ताकि हमारे विदेशी मेहमान यहां अच्छे से बैठ सकें. क्या बेकार जगह है. यह बेहद शर्मिंदा करने वाला वाक्या है.’ साइमन डौल द्वारा किया गया ट्वीट यहां देखा जा सकता है.

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप के बाद कई खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे में आराम दिया गया है. जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा की हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया घर के बाहर सीरीज जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, T20 Series, Team india
FIRST PUBLISHED : November 18, 2022, 17:35 IST
[ad_2]
Source link