Home Sports महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के बाद कोर्ट में जलवा, जानें कौन सी चैंपियनशिप में जीता डबल्स खिताब? – mahendra singh dhoni shines on court after cricket wins doubles title of jsca tennis championship – News18 हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के बाद कोर्ट में जलवा, जानें कौन सी चैंपियनशिप में जीता डबल्स खिताब? – mahendra singh dhoni shines on court after cricket wins doubles title of jsca tennis championship – News18 हिंदी

0
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के बाद कोर्ट में जलवा, जानें कौन सी चैंपियनशिप में जीता डबल्स खिताब? – mahendra singh dhoni shines on court after cricket wins doubles title of jsca tennis championship – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर JSC का टेनिस चैंपियनशिप जीतना
खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था, उस वक्त धोनी और सुमित बजाज की जोड़ी 6-2 से आगे चल रही थी

रांची. पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का डंका केवल क्रिकेट भर में नहीं बजता है. वह जिस खेल में हाथ आजमाते हैं, उन्हें वहां सफलता मिलती है. धोनी का क्रिकेट के बाद टेनिस कोर्ट में भी जलवा दिखाई दे रहा है. धोनी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स का खिताब जीत लिया है. इस टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के जोड़ीदार सुमित कुमार बजाज थे. धोनी और सुमीत कुमार बजाज की जोड़ी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीत लिया है.

धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीता. दरअसल, पिछले दिनों खराब रोशनी के कारण खेल पूरा नहीं हो सका था. हालांकि, जब खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था, उस वक्त महेन्द्र सिंह धोनी और सुमीत कुमार बजाज की जोड़ी 6-2 से आगे चल रही थी. वहीं, खराब रोशनी के कारण बाकी बचे 2 सेट का खेल आज पूरा किया गया.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 से पहले कोच वीवीएस लक्ष्मण की कड़ी ट्रेनिंग, टीम को दिया जीत का ‘गुरुमंत्र’

SA20 League: अफ्रीका में लीग क्रिकेट का आगाज, जैक कैलिस ने कहा, देश में टी20 क्रिकेट का भविष्य…

कहां आजमाया टेनिस में हाथ…
यह टूर्नामेंट रांची में कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया गया था. वहीं, यह पहली बार नहीं है, जब पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाया है. इससे पहले भी पूर्व भारतीय कप्तान सुमित कुमार बजाज 3 टेनिस मैच जीत चुके हैं. दरअसल, टेनिस खेलना महेन्द्र सिंह धोनी को काफी पसंद है. उन्हें रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में अक्सर टेनिस खेलते देखा जा जाता है.

चेन्नई को चार बार दिला चुके हैं आईपीएल 

धोनी चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान हैं और अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार खिताबी जीत दिला चुके हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी इस बार आईपीएल में कप्तानी नहीं करेंगे. कप्तानी का भार फिर से रवींद्र जडेजा पर आ सकता है. पिछले साल उनकी जगह पर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन टीम ने खराब परफार्म किया था, जिसकी वजह से सीएसके पहले स्टेज से बाहर हो गया था.

Tags: Dhoni Record, Mahendra Singh Dhoni, Ms dhoni, MS Dhoni news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here