[ad_1]

arrest symbol
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक छात्र को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान अर्शदीप वासी भवानीगढ़ जिला संगरूर के तौर पर हुई है। वह एमए का छात्र है। उसके खाते में विदेश से आ रहे पैसों के कारण टीम ने उसे पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है।
आईएसआई खाते में भेज रही थी पैसे
पता चला है कि विदेश में बैठे आईएसआई के गुर्गे अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। उसे दुबई, अमेरिका, मलयेशिया आदि देशों में रहे में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आईएसआई के लिए फंडिंग कर रहे थे।
अर्शदीप के बैंक खातों की जांच करेगी एसएसओसी
एसएसओसी अर्शदीप के बैंक खातों की जांच करके पता करेगी कि अब तक कितने पैसे उसके खाते में आए हैं। इसे इसने कहां इस्तेमाल किया है। पता चला है कि वह गोल्डी बराड़ और लखबीर लंडा के संपर्क में था। लखबीर लंडा मोहाली के सेक्टर 77 स्थित पंजाब खुफिया विभाग के दफ्तर पर हमला करवाने का मुख्य आरोपी है। वहीं गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में शामिल है।
[ad_2]
Source link