[ad_1]

हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
Gujarat Eleciton 2022 : भाजपा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है गुजरात में होने जा रहे चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने अपने प्रदेश का उदाहरण दिया और कहा कि असम में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसकी प्रेरणा गुजरात में मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी जमकर कोसा।
सूरत में शुक्रवार को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भाजपा गुजरात जरूर जीतेगी। हम गुजरात से प्रेरणा लेते हैं कि असम में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए… कांग्रेस ने ऐसी मानसिकता बनाई कि अगर हमें भारत में रहना है तो हमें गुलाम मानसिकता के साथ रहना होगा न कि भारतीयों के रूप में।
मुख्यमंत्री सरमा ने अपने संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के संस्थापक और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल यहां हैं और कह रहे हैं कि वह नया गुजरात बनाएंगे। कोविड संकट के दौरान वह दिल्ली में ऑक्सीजन की जरूरत पूरी नहीं कर पाए, ऑक्सीजन गुजरात से ली गई थी। गुजरात तो दूर, असम, मेघालय के लोग भी उनके मोहल्ला क्लीनिक नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आप की सरकार है और लोग गोलियों से मारे जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री को बेहतर ढंग से अपने प्रदेश की देखभाल करनी चाहिए और वहां अवैध हथियारों की स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।
[ad_2]
Source link