Home Sports IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने कहा- हमारे खिलाड़ी उम्र में भले कम हैं, अनुभव में नहीं, न्यूजीलैंड दौरे से तय… – ind vs nz hardik pandya says many guys are young by age but not by experience team india – News18 हिंदी

IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने कहा- हमारे खिलाड़ी उम्र में भले कम हैं, अनुभव में नहीं, न्यूजीलैंड दौरे से तय… – ind vs nz hardik pandya says many guys are young by age but not by experience team india – News18 हिंदी

0
IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने कहा- हमारे खिलाड़ी उम्र में भले कम हैं, अनुभव में नहीं, न्यूजीलैंड दौरे से तय… – ind vs nz hardik pandya says many guys are young by age but not by experience team india – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद सीनियर खिलाड़ी निशाने पर
न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी माना- टीम इंडिया कमजोर नहीं

वेलिंग्टन. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे का मकसद नए खिलाड़ियों की भूमिका में स्पष्टता और उन्हें मौका प्रदान करना है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम की अगुआई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पिछले नतीजों के बारे में सोचने में भरोसा नहीं करती. बारिश के कारण शुक्रवार को खेला जाने वाला पहला मैच (IND vs NZ) रद्द हो गया. सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 नवंबर को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी. कई दिग्गज पंड्या को टी20 टीम का नया कप्तान बनाए जाने के पक्ष में हैं.

हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘ये खिलाड़ी भले ही उम्र से युवा हों, लेकिन अनुभव के मामले में नहीं हैं. ये काफी आईपीएल खेल चुके हैं और काफी इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. मुझे लगता है कि आज के युवा ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलने से घबराते नहीं हैं.’ उन्होंने कहा कि अगर हालात की मांग होती है, तो मैं और काफी अनुभवी खिलाड़ी विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे, लेकिन यह दौरा नए खिलाड़ियों के लिए और अधिक स्पष्टता, मौके और खुद को अभिव्यक्त करने का मौका देने के लिए है.

वर्ल्ड कप को पीछे छोड़ दिया
हार्दिक पंड्या ने कहा कि वर्ल्ड कप हो चुका है, मैंने इसे पीछे छोड़ दिया है. निराशा रहेगी, लेकिन हम पीछे जाकर चीजें नहीं बदल सकते. हम अब आगे के बारे में और इस सीरीज के बारे में सोच रहे हैं. 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि मौजूदा सीरीज एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मंच है, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला, जिसमें न्यूजीलैंड और भारत दोनों ही टीमें सेमीफाइनल चरण में बाहर हो गई थीं.

नई शुरुआत करेंगे
भारत को सेमीफाइनल में विजेता बनी इंग्लैंड से जबकि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. विलिम्सन ने कहा कि यह बेहतर होने की बात है, विशेषकर नॉकआउट मैचों में. एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. इसलिए यह उन्हें कुछ मैच का समय देने का अच्छा समय है. उन्होंने कहा कि हम नई शुरुआत करेंगे, यह नई सीरीज है. दोनों टीमें आगे के बारे में सोच रही हैं. दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचना चाहती थीं, लेकिन हमें इस सीरीज के लिए तैयार होने के लिए एक हफ्ते का आराम मिला. नियमित खिलाड़ियों के बिना यहां खेलने आई भारतीय टीम के बारे में पूछने पर विलियमसन ने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि ये सभी भारत के बड़े खिलाड़ी होंगे. मैंने इन सभी को आईपीएल में देखा है. ये काफी प्रतिभाशाली हैं.

IPL 2023: कैमरन ग्रीन आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

विलियम्सन ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी सीरीज उनकी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए सेलेक्टर्स को प्रभावित करने और अगले साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप में दावा ठोकने का अच्छा मौका प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि ज्यादातर टीमें बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी करती हैं, जो ज्यादा दूर नहीं है और वनडे फॉर्मेट युवाओं के लिए अच्छा मौका होगा. विलियम्सन ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ियों के पास चमकने के लिए काफी मौके होंगे. हमें देखना होगा कि हमें खेलने के लिए किस तरह की पिच मिलती है, जिसके मुताबिक हमें ढलना होगा.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Kane williamson, New Zealand, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here