[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द.
न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और भारत (New Zealand vs India) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज (18 नवंबर) से हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है. वेलिंग्टन में लगातार बारिश के कारण इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. टी20 वर्ल्ड कप से हाथ धोने के बाद दोनों टीमें इस सीरीज में एक नई शुरुआत करने की उम्मीद कर रही हैं. इस बीच कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टीम इंडिया के नए खिलाडियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे से पहले वर्ल्ड कप में खेले कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वहीं, कुछ प्लेयर्स के लिए यह टूर एक गोल्डन चांस है. ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप में कम मौके मिले हैं ऐसे में वह कीवी टीम के खिलाफ अपनी प्रतिभा को साबित करना चाहेंगे. वहीं, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के पास भी अच्छा मौका होगा. आईपीएल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हर कोई वाकिफ है. वहीं, कप्तान केन विलियम्सन ने भी इन प्लेयर्स की तारीफ की है.
हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं- केन विलियम्सन
कीवी टीम के कप्तान ने कहा. ‘टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बाद काफी तेजी से बदलाव हुआ है. इसके बाद भी हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं. कई अन्य टीमें भी आगामी बड़े इवेंट्स के लिए तैयार हैं. वनडे क्रिकेट कई खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर होगा. मुझे यकीन है कि प्लेयर्स के पास खुद को साबित करने के लिए कई मौके होंगे. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि किस तरह की पिचें हमें मिलती हैं जहाँ हमें एडजस्ट करना है.’
रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स को बताए दो शानदार गेंदबाज, लखनऊ और चेन्नई ने किया है रिलीज
भारत के पास क्वालिटी प्लेयर्स हैं- केन विलियम्सन
केन विलियम्सन ने आगे कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप में एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था. लेकिन अब उनको कुछ मुकाबलों में समय मिलना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में सभी बड़े खिलाड़ी हैं. मैंने आईपीएल में देखा है कि उनके पास शानदार क्वालिटी है. यह नई सीरीज है और हम नए सिरे से शुरू करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Kane williamson, New Zealand, T20 Series
FIRST PUBLISHED : November 18, 2022, 20:28 IST
[ad_2]
Source link