[ad_1]
03:05 PM, 19-Nov-2022
काशी तमिल संगमम में विशेष राग का वादन
काशी तमिल संगमम में पीएम मोदी के संबोधन से पहले मंच पर विशेष राग में शहनाई वादन हुआ। शहनाई वादक कासिम और बाबू संग तमिल के कलाकारों ने संगत की।
02:57 PM, 19-Nov-2022
13 भाषाओं में पुस्तक का विमोचन

काशी तमिल संगमम के मंच पर पुस्तक का विमोचन
– फोटो : एएनआई
तमिल समेत 13 भाषा में लिखी गई धार्मिक पुस्तक तिरुक्कुरल व काशी-तमिल संस्कृति पर लिखी गईं किताबों का प्रधानमंत्री के हाथों विमोचन हुआ
02:50 PM, 19-Nov-2022
काशी तमिल संगमम का औपचारिक शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम का रिमोट दबाकर औपचारिक शुभारंभ किया। संगमम के आयोजन से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म को दिखाया गया।
02:47 PM, 19-Nov-2022
काशी और तमिलनाडु में धर्म, ज्ञान और संस्कृति के एक तत्व

काशी तमिल संगमम
– फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि काशी और तमिलनाडु में धर्म, ज्ञान और संस्कृति के एक ही तत्व हैं। दोनों की अपनी प्राचीन संस्कृति है जो इसे विशेष बनाती है। यह मान्यता है कि भगवान शिव के मुंह से जो दो भाषाएं निकलीं वह तमिल और संस्कृत थीं। काशी तमिल संगमम के आयोजन से तमिलनाडु के अतिथि उत्तर और दक्षिण के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करेंगे। इस आयोजन के जरिए तमिलनाडु के लोग काशी और उत्तर प्रदेश की समृद्धता के बारे में जानेंगे।
02:45 PM, 19-Nov-2022
तमिल और काशी के बीच संबंध बहुत पुराना
सीएम योगी ने कहा कि तमिल और काशी के बीच संबंध बहुत पुराना है। धर्म, संस्कृति और शिक्षा की यह दो नगरी बहुत खास है। आजादी के अमृत काल महोत्सव को यह आयोजन जीवंत कर रहा है। तमिलनाडु में तेनकाशी नामक एक स्थान है जिसका मतलब दक्षिण का काशी है।
02:33 PM, 19-Nov-2022
सीएम योगी बोले- वणक्कम..नमस्कारम और हर हर महादेव
काशी तमिल संगमम के मंच पर सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत वणक्कम..नमस्कारम और हर हर महादेव से की। उन्होंने पीएम मोदी, तमिलनाडु से आए तमाम हस्तियों सहित कार्यक्रम में मौजूद जनसभा का स्वागत और अभिनंनदन किया। राज राजेश्वर की नगरी में काशी तमिल संगमम के आयोजन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। सीएम योगी के संबोधन का तमिल भाषा में अनुवाद कर बोला जा रहा है।
02:26 PM, 19-Nov-2022
बीएचयू में वणक्कम-वणक्कम की गूंज
काशी तमिल संगमम के मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे वैसे ही पूरा एंफीथिएटर मैदान वणक्कम-वणक्कम (नमस्ते) की आवाज से गूंज उठा। समारोह में पहुंचे तमिलनाडु के प्रयटकों का उत्साह देखते बन रहा है। पीएम मोदी की जनसभा थोड़ी देर में शुरू होगी। अभी तमिलनाडु से आए नेता और अधिकारी पीएम मोदी का अभिवादन कर रहे हैं।
02:15 PM, 19-Nov-2022
काशी तमिल संगमम का शुभारंभ
एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किया। उद्घाटन समारोह से पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु से पधारे शैव मठाधीशों (धीनम ) के समूह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर काशी तमिल संगमम पर आधारित लघु फिल्म के अलावा काशी-तमिल को जोड़ने वाली दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। थोड़ी देर में पीएम मोदी की जनसभा शुरू होगी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद इलैयाराजा, केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं।
02:07 PM, 19-Nov-2022
दक्षिण भारत के रंग में रंगे पीएम मोदी
बीएचयू में काशी तमिल संगमम के लिए पीएम मोदी ने खास ड्रेस पहनी है। उनके पहनावे ने सभी का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु की पारंपरिक वस्त्र (सफेद शर्ट और लुंगी) धारण किया है। कांधे पर गोल्डेन-व्हाइट गमछा रखा है।
02:03 PM, 19-Nov-2022
लाल बहादुर शास्त्री और सुब्रह्मण्यम भारती के घर भी जाएंगे 216 मेहमान
काशी-तमिल संगमम में शामिल होने पहले दल में आ रहे 216 मेहमान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेंगे। 20 नवंबर को वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती के पैतृक घर भी जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सभी मेहमान 20 को संक ट मोचन मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। यहां से राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती के पैतृक आवास पर जाएंगे। फिर, शंकराचार्य मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास जाएंगे। इसके बाद सारनाथ घूमकर गंगा आरती में शामिल होंगे। 21 नवंबर को प्रयागराज जाएंगे। कं
01:48 PM, 19-Nov-2022
पीएम मोदी बीएचयू पहुंचे
बीएचयू हैलीपेड पर पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतर चुका है। वहां से वो कार द्वारा एंफीथिएटर मैदान के लिए रवाना हुए। थोड़ी देर में काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। पूरा एंफीथिएटर मैदान मोदी-मोदी के नारों से गुंजायमान है।
01:41 PM, 19-Nov-2022
पीएम मोदी बोले- बहुत उत्सुक हूं
01:39 PM, 19-Nov-2022
बीएचयू में पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी ही देर बाद सनातन संस्कृति के दो पौराणिक केंद्रों के मिलन के अद्भुत संयोग काशी तमिल संगमम के भव्य समारोह का उद्घाटन करेंगे। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में तमिलनाडु के प्रमुख मठ मंदिरों के अधीनम (महंत) का सम्मान करेंगे और पहले प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों से संवाद भी करेंगे। इस दौरान मंच से तमिल भाषा में लिखी गई धार्मिक पुस्तक तिरुक्कुरल व काशी तमिल संस्कृति पर लिखी कई पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे।
01:31 PM, 19-Nov-2022
पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 1:25 बजे पहुंचे। सीएम योगी और राज्यपाल सहित कई भाजपा नेताओं ने अगवानी की। थोड़ी देर में हेलीकॉप्टर से बीएचयू स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
01:27 PM, 19-Nov-2022
एयरपोर्ट पर विजिटर पास पर लगी रोक
एसपीजी ने बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर से लगायत आसपास के क्षेत्रों और टावरों पर जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सीआईएसएफ की डॉग स्क्वाड व आईएनटी दस्ता टर्मिनल भवन में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कारण एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग में जाने के लिए बनने वाले विजिटर पास पर भी रोक लगा दिया गया है। एयरपोर्ट परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वालों को रोकते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Source link