Home Breaking News Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने ऑनलाइन साइट पर बेचा मोबाइल…सिम तोड़ी, लेकिन फिर से लिया वही नंबर

Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने ऑनलाइन साइट पर बेचा मोबाइल…सिम तोड़ी, लेकिन फिर से लिया वही नंबर

0
Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने ऑनलाइन साइट पर बेचा मोबाइल…सिम तोड़ी, लेकिन फिर से लिया वही नंबर

[ad_1]

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसेट ओएलएक्स पर बेच दिया था।

पुलिस जांच के अनुसार आफताब ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था। और सिम को तोड़कर फेंक दिया था। हालांकि इसके बाद उसने वही नंबर दिल्ली से दोबारा जारी करवा लिया था।

आरोपी ने दिल्ली में नया हैंडसेट खरीदा था। अभी वह इसी का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी ने सिम क्यों तोड़ी और वह मोबाइल किसे बेचा। इसके अलावा उसी सिम का नंबर आफताब ने दोबारा द्वारा जारी कराया।

कॉल सेंटर से निकाल दिया था

आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आफताब बार-बार बयान बदल रहा है। वह पुलिस को कभी श्रद्धा के 35 टुकड़े करने की बात बोल रहा है तो कभी 16 टुकड़े करने की बात बोल रहा है। पुलिस इसी लिए उसका नार्को टेस्ट कराएगी। कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here