Home Sports VIDEO: विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान शॉपिंग करने पहुंचे, जानिए वायरल वाीडियो की सच्चाई – virat kohlis shopping video in pakistan goes viral team india under 19 world cup ind vs pak – News18 हिंदी

VIDEO: विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान शॉपिंग करने पहुंचे, जानिए वायरल वाीडियो की सच्चाई – virat kohlis shopping video in pakistan goes viral team india under 19 world cup ind vs pak – News18 हिंदी

0
VIDEO: विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान शॉपिंग करने पहुंचे, जानिए वायरल वाीडियो की सच्चाई – virat kohlis shopping video in pakistan goes viral team india under 19 world cup ind vs pak – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने अंतिम बार 2008 में किया था पाकिस्तान का दौरा
आईसीसी या बड़े टूर्नामेंट में ही दोनों के बीच होता है मुकाबला

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 अर्धशतक के सहारे सबसे अधिक 296 रन बनाए थे. हालांकि टीम इंडिया (Team India) का सफर वर्ल्ड कप में अंतिम-4 में ही खत्म हो गया था. इंग्लैंड ने उसे सेमीफाइनल में (T20 World Cup) 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद इंग्लिश टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर भी कब्जा किया. भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौर पर (IND vs NZ) पर है. इस बीच कोहली का पाकिस्तान में शॉपिंग करने का 16 साल पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके साथ कई पुराने दिग्गज भी दिखाई पड़ रहे हैं.

पीयूष चावला की अगुआई में अंडर-19 भारतीय टीम 2006 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी. तब टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जबकि 4 मैचों की वनडे सीरीज 4-0 से जीती थी. वीडियो में विराट कोहली के साथ राॅबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. कोहली ने टेस्ट सीरीज की 3 पारियों में 172 जबकि वनडे की 3 पारियों में 125 रन बनाए थे.

Tags: India Vs Pakistan, Pakistan, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here