[ad_1]

बर्फबारी
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अचानक से सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम में लोग ठंडक से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है।इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है।
दक्षिण भारत को नहीं मिलेगी बारिश से राहत
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र विक्षोभ में केंद्रित हो गया है। इसके तमिलनाडु, पुडुचेरी की ओर बढ़ने की संभावना है। इस कारण तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान-निकोबार में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। बदल रहे मौसम के कारण मछुआरों को भी 18 नवंबर को अंडमान सागर से सटे क्षेत्रों में नहीं जाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
[ad_2]
Source link