[ad_1]
हाइलाइट्स
क्रिकेट को ओलंपिक में जगह दी जा सकती है
आईसीसी ने 6 देशों के टूर्नामेंट की सिफारिश की है
नई दिल्ली. क्रिकेट के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में लंबे समय के बाद एक बार फिर से क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है. खबरों के मुताबिक 2028 में होने वाले ओलंपिक में 6 देशों के टूर्नामेंट को कराए जाने की सिफारिश की गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पुरुष और महिला दोनों ही टीमों के टूर्नामेंट के लिए यह सिफारिश की गई है.
2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर आईसीसी पुरजोर कोशिश कर रहा है. ब्रिटिश पब्लिकेशन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने पुरुष और महिलाओं की 6 टीमों के बीच टूर्नामेंट को ओलंपिक में शामिल किए जाने सिफारिश की है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टॉप 6 टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर जगह दी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक 2028 ओलंपिक के दौरान पुरुष और महिला के 6 देशों के टी20 टूर्नामेंट को एक साथ अलग अलग जगह पर कराए जाने की जगह पर एक के बाद एक कराया जा सकता है. इससे आयोजन में होने वाले खर्चे में कटौती की जा सकेगी. एथलीट की संख्या को कम रखने के लिए हर टीम को अधिकतम 14 खिलाड़ियों को ले जाने की अनुमति होगी.
कैसा होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट
ओलंपिक में 6 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट की बात करें तो 3-3 के दो ग्रुप में टीमों को रखा जा सकता है. इसमें से दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमों को आगे सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा. नॉकआउट में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमों फाइमल में पहुंचेगी. जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल दिया जाएगा जबकि उप विजेता रहने वाली टीम को सिल्वर मेडल दिया जाएगा. वहीं सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली दोनों टीमों के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेला जाएगा.
ओलंपिक में शामिल रहा था क्रिकेट
क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा रह चुका है. इसे साल 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक में खेलों में शामिल किया गया था. यह पहला और आखिरी मौका था जब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया था. इसमें सिर्फ फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन की दो टीमों ने ही हिस्सा लिया था. ग्रेट ब्रिटेन ने यहां पर गोल्ड मेडल हासिल किया था जबकि फ्रांस को सिल्वर मेडल मिला था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 2028 America Olympics, 2028 Olympics, Cricket, ICC
FIRST PUBLISHED : November 19, 2022, 18:38 IST
[ad_2]
Source link