[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को भारत दूसरे टी20 में खेलने उतरेगा
पहला मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम रविवार 19 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में खेलने उतरेगी. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था और दूसरे मैच पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. इस मैच से पहले भी बारिश होने की पूरी आशंका जताई जा रही है. अगर मैच होता है तो टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है डाल लेते हैं एक नजर.
इस दौरे के लिए सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवाओं को मौका मिलने वाला है. टी20 सीरीज में कप्तानी रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया गया है. दिनेश कार्तिक को इस दौरे पर चयनकर्ताओं ने जगह नहीं दी है. प्लेइंग इलेवन में पंत की जगह पक्की है लेकिन विकेटकीपर ओपनिंग को लेकर कुछ भी साफ नहीं.
शुभमन गिल, संजू सैमसन और ईशान किशन पारी की शुरुआत करने के लिए रेस में हैं. इन तीनों में से किसे मौका मिलेगा देखना दिलचस्प होगा. गिल और ईशान की दावेदारी ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मजबूत मानी जा रही है. सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा के बीच टक्कर हो सकती है. कप्तान हार्दिक और फिर बल्लेबाजी क्रम में ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं.
गेंदबाजी में वाशिंग्टन सुंदर और युजवेंद्र चहल स्पिनर आक्रमण को संभालते नजर आ सकते हैं. तेज गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का प्लेइंग इलेवन में होना पक्का है. वहीं उमरान मलिक और हर्षल पटेल के बीच किसे मौका मिलेगा यह देखना होगा.
भारत की संभावित इलेवन
शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर/संजू सैमसन/दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक/हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Kane williamson, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : November 19, 2022, 19:47 IST
[ad_2]
Source link