[ad_1]
Andre Russell Nude Selfie: वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल यूं तो फिटनेस के मामले में टॉप पर रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बॉडी दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया कि बवाल मच गया है. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार रसेल ने अपनी सेल्फी से सनसनी मचा दी है. वह इसमें न्यूड होकर शीशे के सामने खड़े हैं. उनकी तुलना बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से की जा रही है.
रसेल ने मचाई सनसनी
34 साल के आंद्रे रसेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूड सेल्फी अपलोड की. यह तस्वीर उन्होंने एक वार्डरोब सेक्शन में ली है. रसेल शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी क्लिक कर रहे हैं. उन्होंने प्राइवेट पार्ट को इमोजी के सहारे छिपाया लेकिन इस सेल्फी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. रसेल की यह तस्वीर इंटरनेट पर अब जमकर वायरल हो रही है.
फोटो भी शेयर
रसेल को हाल में कोलकता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (IPL-2023) से पहले रिटेन किया है. दाएं हाथ के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह अपनी बॉडी-फिटनेस दिखा रहे हैं. तस्वीर में उनके सिक्स-पैक एब्स दिख रहे हैं. रसेल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘करो ज्यादा, बोलो कम!!!’
रणवीर सिंह से तुलना
आंद्रे रसेल की इस न्यूड सेल्फी पर लोगों ने खूब कमेंट किए. बाद में यह स्टोरी हट गई. हालांकि सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से इसे शेयर किया गया. रसेल की तुलना बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से की जा रही है. रणवीर ने भी कुछ दिन पहले न्यूड फोटोशूट से सनसनी मचा दी थी.
टी20 के धाकड़ क्रिकेटर हैं रसेल
रसेल की गिनती दुनिया के धुआंधार ऑलराउंडरों में होती है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में ओवरऑल 7100 से ज्यादा रन दर्ज हैं. वह इस फॉर्मेट में 381 विकेट भी ले चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 56 वनडे, 67 टी20 और एक टेस्ट मैच खेला है. उन्होंने वनडे में 1034 रन बनाए और 70 विकेट झटके. टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में उन्होंने 741 रन बनाए और 39 विकेट झटके.
ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link