[ad_1]

मालिश कराते हुए सत्येंद्र जैन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की बैरक का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। फुटेज में सत्येंद्र जैन को अपने सेल के अंदर मालिश कराते हुए देखा जा सकता है।
जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है।
सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।
[ad_2]
Source link