[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 25 नवंबर को खेला जाएगा
शिखर धवन वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे
शिखर धवन की बेटे जोरावर संग मस्ती करते वीडियो वायरल हो रहा है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड (India Tour Of New Zealand) के दौरे पर है. टीम इंडिया को इस दौरे पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टी20 बारिश में धुल गया जबकि दूसरा मैच रविवार (20 नवंबर) को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेंगी.वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में होगी. वनडे सीरीज शुरू होने से पहले शिखर धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बेटे जोरावर (Zoravar) को खूब प्यार और दुलार कर रहे हैं.
बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो अपलोड किया है उसमें वह जोरावर के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाई’ का गाना ‘तू जो मिला..’ चल रहा है. शिखर ने वीडियो के कैप्शन में रेड कलर का हार्ट वाला इमोजी बनाया है और तू जो मिला लिखा हुआ है. पिता और पुत्र की इस बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : November 19, 2022, 14:15 IST
[ad_2]
Source link