[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से मिली थी हार.
बीसीसीआई ने सभी सेलेक्टर्स को किया बर्खास्त.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी. लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम को कुछ गलतियों के कारण अपने सपने से हाथ धोना पड़ा. नॉकआउट मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद टीम को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. वहीं, अब इसका खामियाजा टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को भी भुगतना पड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी चयनकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. इनमें से एक नाम चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का भी है.
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने जले पर नमक छिड़कना शुरू कर दया है. उनका मानना है कि सेलेक्टर्स द्वारा खराब टीम चुनी गई जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है. सलमान बट ने तेज गेंदबाजों के चयन को लेकर भी सवाल खड़े किए. गौरतलब है, टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई थी. हालांकि, अर्शदीप सिंह ने उनकी कमी खलने नहीं दी. युवा गेंदबाज ने पहले ही मैच से अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया.
चयनकर्ताओं को इसके लिए जवाब देना होगा- सलमान बट
सलमान बट ने यूट्यूब पर बातचीत के दौरान कहा, ‘कुछ लोगों लगा होगा कि सेलेक्टर्स को बलि का बकरा बनाया गया है. लेकिन मेरे मुताबिक ऐसा नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाजों को क्यों नहीं चुना गया? टीम में एक बेहतरीन तेज गेंदबाज नहीं होने के पीछे क्या कारण था? क्या उन्हें नहीं पता था कि वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं और पर्थ में एक मैच खेलने वाले हैं? यदि आपकी टीम में बेहतरीन तेज गेंदबाज है तो वह किसी भी मैदान में प्रदर्शन कर सकता है. इन चीजों के लिए सेलेक्टर्स को जबाव देना होगा.’
हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की बढ़ाई चिंता, न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ अहम फैसले आए काम
टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिखे कई बदलाव
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेल रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज (20 नवंबर) को खेला गया. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में कई अहम बदलाव देखने को मिले. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को तीसरे स्थान पर भेजा और स्काई ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. वहीं, पंड्या ने गेंदबाजी में दीपक हुड्डा का अच्छा इस्तेमाल किया, उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए. इस मुकाबले को हार्दिक एंड कंपनी ने 65 रनों से अपने नाम किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 20:39 IST
[ad_2]
Source link