Home Sports दीपक हुड्डा ने महज 14 टी20i खेल बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन जैसा – ind vs nz deepak hooda first indian to score century and takes 4 wicket haul in t20i international – News18 हिंदी

दीपक हुड्डा ने महज 14 टी20i खेल बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन जैसा – ind vs nz deepak hooda first indian to score century and takes 4 wicket haul in t20i international – News18 हिंदी

0
दीपक हुड्डा ने महज 14 टी20i खेल बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन जैसा – ind vs nz deepak hooda first indian to score century and takes 4 wicket haul in t20i international – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 65 रन से हराया
दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार खेल दिखाया. सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. इसके बाद दीपक हुड्डा की लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को महज 126 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत के लिए हुड्डा ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे करना बाकी किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन जैसा होने वाला है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला एकतरफा रहा. भारत ने पहले सूर्यकुमार की धमाकेदार शतककीय पारी से 191 रन जैसा बड़ा स्कोर खड़ा किया. स्पिनर गेंदबाजों की बदौलत महज 126 रन पर मेहमान टीम को समेट दिया. दीपक हुड्डा की गेंदबाजी सबसे शानदार रही, उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए और कीवी टीम का खेल खत्म कर दिया.

हुड्डा ने बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड

महज 14 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने कम समय में ऐसा प्रदर्शन कर दिखाया है जिसे दोहराना नामुमकिन जैसा होगा. टी20 क्रिकेट में हुड्डा शतक बनाने के साथ 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ 2022 में उन्होंने 104 रन की पारी खेली थी. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 रन देकर 4 विकेट झटके हैं. टी20 इंटरनेशनल में शतक और 4 विकेट लेने का कमाल करना बेहद ही मुश्किल है.

News18 Hindi

टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले भारतीय

भारत के लिए टी20 में शतक

टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 6 बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में शतक बना चुके हैं. सुरेश रैना ने सबसे पहले 2010 विश्व कप में भारत के लिए इस फॉर्मेट में शतक बनाया था. तब से अब तक रोहित शर्मा, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं.

Tags: Deepak Hooda, IND vs NZ, India vs new zealand, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here