[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में भारतीय टीम हार गई थी
9 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है टीम इंडिया को
नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं रहा. टूर्नामेंट के (T20 World Cup 2022) सेमीफाइनल से हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई थी. इसके बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी को हटाने का फैसला लिया था. जल्द ही नई सेलेक्शन कमेटी हमें देखने को मिल सकती है. पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Laxman sivaramakrishnan) चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे हैं. इसके बाद नया कप्तान भी देखने को मिल सकता है. अभी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुआई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज खेल रही है. पंड्या को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया जाए, कई दिग्गज इसके पक्ष में हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, पूर्व विकेटकीपर नयम मोंगिया, पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला और पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे नेशनल सलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन कर सकते हैं. दूसरी ओर पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर पोस्ट के लिए आवेदन करेंगे या नहीं, अब तक इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. दिसंबर 2020 में अभय खुरसिया वेस्ट जोन से सेलेक्टर चुने गए थे और आगरकर चूक गए थे.
9 टेस्ट और 16 वनडे खेले
56 साल के शिवरामकृष्णन ने भारत की ओर से 9 टेस्ट और 16 वनडे के मुकाबले खेले हैं. दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 41 विकेट झटके हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, बोर्ड के संविधान के अनुसार सबसे अधिक टेस्ट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी को चीफ सेलेक्टर को पद दिया जाता है. ऐसे में यदि लक्ष्मण शिवरामकृष्णन साउथ जोन से बतौर सेलेक्टर चुने जाते हैं, तो उनका चीफ सेलेक्टर बनना लगभग तय है.
VIDEO: शुभमन गिल ने ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते को लेकर किया खुलासा, जानें बड़ी बातें
नयन मोंगिया की बात करें, तो उन्होंने भारत की ओर से 40 टेस्ट और 140 वनडे खेले हैं. वहीं सलिल अंकाेला ने एक टेस्ट और 20 वनडे के मुकाबले खेले हैं. वे पिछले 3 साल से मुंबई के चीफ सेलेक्टर हैं. इस दौरान टीम ने पिछले दिनों पहली बार टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता. मुंबई के पूर्व सेलेक्टर समीर दिघे के पास 6 टेस्ट और 23 वनडे खेलने का अनुभव है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajit Agarkar, BCCI, Laxman Sivaramakrishnan, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 11:37 IST
[ad_2]
Source link