[ad_1]

करीम बेंजेमा
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड करीम बेंजेमा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को कहा कि बेंजेमा थाई (जांघ) इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें यह चोट ट्रेनिंग के दौरान लगी।
कोच डिडिएर डेस्चैंप्स ने कहा- मैं बेंजेमा के लिए बहुत दुखी हूं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप को अपना गोल बनाया था। हालांकि, इस चोट के बावजूद मुझे अपनी टीम पर पूरा विश्वास है। हम हमारे सामने मौजूद चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बेलोन डी’ओर विजेता फुटबॉलर पिछले कुछ समय से मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जूझ रहे थे। शनिवार को समस्या ज्यादा होने पर उन्हें ट्रेनिंग सेशन से दूर रहना पड़ा था। 2018 फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन फ्रांस को इस वर्ल्ड कप से पहले लगा यह पांचवां बड़ा झटका है। इससे पहले टीम के स्टार मिडफील्डर एनगोलो कान्टे और पॉल पोग्बा, एनकुकू और डिफेंडर किम्पेम्बे बाहर हो चुके हैं।
[ad_2]
Source link