Home Breaking News Gujarat Election 2022 Live: कुछ देर में सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

Gujarat Election 2022 Live: कुछ देर में सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

0
Gujarat Election 2022 Live: कुछ देर में सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

[ad_1]

10:47 AM, 20-Nov-2022

सूरत में भिड़े भाजपा-आप के कार्यकर्ता

सूरत में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि झड़प सूरत के सरथाना इलाके के योगी चौक के पास हुई। इस दौरान भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीआरपीएफ के दस्ते ने भी मोर्चा ंभाल लिया है।

09:33 AM, 20-Nov-2022

सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वेरावल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे। 

09:18 AM, 20-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: कुछ देर में सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

दूसरे चरण के लिए 1112 नामांकन वैध 

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उनके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘दूसरे चरण के लिए कुल 1,515 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से 1,112 वैध पाए गए हैं।’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here