[ad_1]
Shubman Gill not in Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग-XI में एक बल्लेबाज को जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या ने उन्हें निराश कर दिया.
शुभमन गिल को नहीं मिल सका मौका
पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इस मैच के लिए प्लेइंग-XI में शामिल नहीं किया गया. वह अभी तक टी20 फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाए हैं. गिल ने अभी तक अपने करियर में 11 टेस्ट और 12 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में चार अर्धशतकों की मदद से 579 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए कुल 579 रन बनाए हैं. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 38 मैचों में 3121 रन बना चुके हैं जिसमें दोहरा शतक भी शामिल है.
भारत (प्लेइंग-XI): ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.
ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link