[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 65 रन से दी शिकस्त.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारत के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विलियम्सन की रणनीति पर पानी फेर दिया.
भारतीय टीम की जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी. उसके बाद विराट कोहली के स्थान पर बल्लेबाजी करने आए मिस्टर 360 डिग्री ने अपना हुनर पेश किया. स्काई के सामने कीवी टीम के गेंदबाजो की एक नहीं चली और सामने आया एक तूफानी शतक. सूर्या ने महज 51 गेंदो में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस तूफानी शतक के बाद कई दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को लेकर तारीफों के पुल बांध दिए हैं. इसी कड़ी में कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉस टेलर भी शामिल हैं. उन्होंने स्काई की तुलना ब्रेंडन मैक्कुलम और मार्टिन गप्टिल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से कर दी है.
सूर्या नापतोल के रिस्क लेते हैं- रॉस टेलर
रॉस टेलर ने स्काई की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह एक अविश्वसनीय पारी थी. जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की गैप में बेहतरीन शॉट्स लगाए, मैंने न्यूजीलैंड में मैकलम, गप्टिल, मुनरो द्वारा कई बेहतरीन पारियां देखी हैं. लेकिन खेल के इतिहास में मैंने जो सबसे अच्छे टी20 शतक देखे हैं, यह उनमें से एक है.’
क्या ईशान किशन और ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट देगा पूरा सपोर्ट? आशीष नेहरा ने खड़े कर दिए सवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘सूर्यकुमार यादव नापतोल कर जोखिम लेते हैं. स्पिनरों के खिलाफ कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट शॉट जोखिम भरे होते हैं. मुझे लगता है कि फर्ग्युसन के खिलाफ उनकी थोड़ी किस्मत अच्छी थी. इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने वास्तव में विरोधी टीम को कोई भी मौका दिया. उन्होंने फील्डर्स के ऊपर से शॉट लगाए.’
मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्यों भीड़ में मौजूद फैन का लिया फोन
दीपक हुड्डा ने भी किया बेहतरीन प्रदर्शन
टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पर भी कप्तान हार्दिक पंड्या ने दांव खेला. उन्होंने हुड्डा का गेंदबाजी में अच्छा इस्तेमाल किया और वह भी उनकी उम्मीद पर खरे उतरे. उन्होने महज 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए. इसके अलावा टीम युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो सफलताएं अपने नाम की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Ross taylor, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 23:19 IST
[ad_2]
Source link