[ad_1]
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला हुआ है
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी और केदार जाधव अच्छे दोस्त हैं
केदार जाधव ने धोनी संग एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) की दोस्ती जगजाहिर है. 37 वर्षीय केदार जाधव इस समय रांची में धोनी के साथ हैं. धोनी ने इस दौरान अपने प्रिय मित्र को फार्म हाउस का भी सैर कराया . केदार ने शनिवार को सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दो फोटो शेयर किया जिसमें वह धोनी के साथ उनके फॉर्म हाउस पर नजर आ रहे हैं. धोनी और केदार के साथ फोटो में ‘सुनहरी’ भी नजर आ रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये ‘सुनहरी’ कौन है जिसके साथ धोनी और केदार ने फोटो शेयर की है तो, चलिए हम आपको बताते हैं.
दरअसल, केदार जाधव जब धोनी के ऐजा फार्म (Eeja Farm) पर पहुंचे तो वहां धोनी के घोड़े भी मौजूद थे. उन्हीं में से एक ‘सुनहरी’ नाम की घोड़ी के साथ दोनों ने फोटो क्लिक की. इस फोटो को केदार जाधव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. केदार ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ माही भाई और मैं सुनहरी के साथ. फार्महाउस पर अच्छा दिन बीता.’
यह भी पढ़ें:IND vs NZ Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होंगे ओवर कम? जानिए कैसा है माउंट मॉन्गानुई में मौसम का हाल
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL, IPL 2023, Kedar jadhav, Ms dhoni, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 10:23 IST
[ad_2]
Source link