Home Breaking News Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने कतर के खिलाफ तीसरे मिनट में गोल दागा, लेकिन रेफरी ने खारिज किया

Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने कतर के खिलाफ तीसरे मिनट में गोल दागा, लेकिन रेफरी ने खारिज किया

0
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने कतर के खिलाफ तीसरे मिनट में गोल दागा, लेकिन रेफरी ने खारिज किया

[ad_1]

09:36 PM, 20-Nov-2022

Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का गोल ऑफ साइड करार

इक्वाडोर ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उसके खिलाड़ी वेलेंसिया ने तीसरे मिनट में ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। हालांकि, वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने उसे खारिज कर दिया। इस तरह इक्वाडोर तीसरे मिनट में बढ़त हासिल करने से चूक गया।

09:18 PM, 20-Nov-2022

Qatar vs Ecuador Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन घोषित

इक्वाडोर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 4-4-2: हर्नान गैलिंडेज, एंजेलो प्रेसियाडो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापी, पेर्विस एस्टुपिनन, गोंजालो प्लाटा, मोइसेस कैइडो, जेगसन मेंडेज, रोमारियो इबारा, एनर वालेंसिया (कप्तान), माइकल एस्ट्राडा।

कोच: गुस्तावो अल्फारो।

कतर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 5-3-2: साद अलशीब, पेड्रो मिगुएल, बासम हिशाम, बौआलेम खौखी, अब्देलकरीम हसन, होमम अहमद, करीम बौदियाफ, अब्दुलअजीज हातेम, हसन अल हयदोस (कप्तान),अल्मोएज अली, अकरम अफीफ।

कोच: फेलिक्स सांचेज।

09:08 PM, 20-Nov-2022

Qatar vs Ecuador Live Score: विवादों को पीछे छोड़ छाप छोड़ने उतरेगा कतर

मानवाधिकारों के हनन और शराब पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों को लेकर कतर यूरोपीय देशों की आनलोचना झेल रहा है। साथ ही मेजबान देश पर मैच फिक्स करने के भी आरोप लग रहे हैं। इन विवादों के बीच मेजबान टीम विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर फुटबाल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी। 

09:00 PM, 20-Nov-2022

Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने कतर के खिलाफ तीसरे मिनट में गोल दागा, लेकिन रेफरी ने खारिज किया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। कतर की टीम दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। ऐसी चुनौती कतर के सामने भी होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here