Home Sports AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से ऑस्ट्रेलिया के दो अहम खिलाड़ी हुए बाहर, जानिए क्या है वजह – mitchell starc and cameron green ruled out of last match of odi series against england – News18 हिंदी

AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से ऑस्ट्रेलिया के दो अहम खिलाड़ी हुए बाहर, जानिए क्या है वजह – mitchell starc and cameron green ruled out of last match of odi series against england – News18 हिंदी

0
AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से ऑस्ट्रेलिया के दो अहम खिलाड़ी हुए बाहर, जानिए क्या है वजह – mitchell starc and cameron green ruled out of last match of odi series against england – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज पर पहले से ही कब्जा कर रखा है. कंगारू टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है. सीरीज के आखिरी मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीम के स्पीडस्टार मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आराम देने का फैसला किया है. तीसरे मैच के लिए स्टार्क टीम के साथ मेलबर्न रवाना नहीं हुए हैं. इसके अलावा एश्टन एगर भी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होगी. दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को होगी. यही कारण है कि मिचल स्टार्क और एश्टन एगर को आखिरी मैच में आराम दिया गया है. मिचेल स्टार्क के प्रतिस्थापन के रूप में तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने अभी तक कंगारू टीम के लिए केवल एक वनडे मुकाबला खेला है. इसके अलावा मार्श कप और शेफील्ड शील्ड में दो बार पांच विकेट हासिल किए हैं. 21 नवंबर को अभ्यास के दौरान तेज गेंदबाज को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करते देखा गया है.

पैट कमिंस की होगी वापसी

सीरीज के आखिरी मैच में टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. मेजबान टीम मेहमानों को पैट कमिंस की कप्तानी में क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रही होगी. कमिंस को मेहमानों के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में आराम दिया गया था. उस दौरान जोस हेजलवुड टीम की कमान संभालते नजर आए थे.

दिनेश कार्तिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के आयोजकों पर साधा निशाना, ट्विटर पर कर दिया बड़ा सवाल

कैमरन ग्रीन को भी मिलेगा आराम

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी आखिरी मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.वह आगामी टेस्ट सीरीज से पहले ही अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. उनके स्थान पर जोश इंग्लिश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

Tags: Cameron Green, England vs Australia, Mitchell Starc

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here