[ad_1]

cm yogi
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री जिले को 877.83 करोड़ की 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भी माना जा रहा है।
भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर निगम क्षेत्र, सभी नगर पालिका क्षेत्र और सभी नगर पंचायत क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 12 हजार लोग मौजूद रहेंगे। भाजपा के महानगर और जिलाध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि करीब एक सप्ताह से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से करीब पांच बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह कविनगर रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। यहां प्रबुद्ध जन सम्मेलन और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद 15 मिनट ग्रीन रूम में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
[ad_2]
Source link