[ad_1]
हाइलाइट्स
एन जगदीशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है
विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने लगातार 5वीं सेंचुरी बनाई
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के एन जगदीशन का धमाल प्रदर्शन जारी है. इस युवा ने एक के बाद एक लगातार पांच शतक जमा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ते ही इस बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जहां इससे पहले कोई नहीं पहुंच पाया था. विजय हजारे के लगातार पांचवें मैच में इस जगदीशन ने शतक जमाते हुए श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा.
एन जगदीशन ने विजय हजारे में गजब का फॉर्म दिखाया है. अब तक खेले 6 मैच में से वह 5 में शतक जमा चुके हैं. सोमवार 21 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु के लिए इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाया. जदगीशन ने अपना पहला शतक 78 गेंद पर बनाया जबकि अगले 100 रन बनाने के लिए महज 38 गेंद का ही सामना किया.
जदगीशन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार 5 शतक अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया था. जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 100 रन बनाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और साउथ अफ्रीका के एलबिरो पीटरसन के 4 लगातार शतक के रिकॉर्ड को पिछले मैच में बराबर किया था. विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड, देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे के एक सीजन में 4 शतक जमाए हैं.
जगदीशन के शतकों का पंजा
विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में तमिलनाडु के एन जगदीशन ने गजब की बल्लेबाजी की है. बिहार के खिलाफ पहले मैच में बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया था. इसके बाद लगातार 5 मुकाबले में इस बल्लेबाज ने शतक जमाया है. आंद्रप्रदेश के खिलाफ 114 रन नाबाद, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107 रन, गोवा के खिलाफ 168, हरियाणा के खिलाफ 128 रन और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ भी शतक जमाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kumar Sangakkara, Narayan jagadeesan, Vijay hazare trophy, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 21, 2022, 11:52 IST
[ad_2]
Source link