Home Sports Podcast: सूर्या की तेज से झुलसा न्यूजीलैंड, फीफा वर्ल्ड कप में भी मेजबान के सितारे गर्दिश में – surya kumar yadav sky team india vs new zealand fifa world cup 2022 sports podcast nodakm

Podcast: सूर्या की तेज से झुलसा न्यूजीलैंड, फीफा वर्ल्ड कप में भी मेजबान के सितारे गर्दिश में – surya kumar yadav sky team india vs new zealand fifa world cup 2022 sports podcast nodakm

0
Podcast: सूर्या की तेज से झुलसा न्यूजीलैंड, फीफा वर्ल्ड कप में भी मेजबान के सितारे गर्दिश में – surya kumar yadav sky team india vs new zealand fifa world cup 2022 sports podcast nodakm

[ad_1]

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस हारकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का पहला फ़ैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 191 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया. सूर्यकुमार यादव ने मात्र 51 गेंदों में अपनी आतिशी नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी में 11 चौके और सात छक्के जड़े. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 35 रनों का अहम पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने हैट्रिक बनाई. इसी के साथ साउदी दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने टी20 आई में दो हैट्रिक बनाने में सफलता हासिल की है.

साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी. इसके पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने टी20 में दो हैट्रिक ली थी. मैच में जीत के लिए मिले 192 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवर और 5 गेंदों में 126 रन पर ही सिमट गई. कप्तान केन विलियम्सन ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. ड्वेन कॉन्‍वे ने 25 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए सर्वाधिक 4 विकेट लेकर दीपक हुडा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मोहम्मद सिराज और यूजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट लेने में कामयाबी मिली.

भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए सूर्यकुमार यादव वर्ष 2022 में सातवीं बार मैन ऑफ द बने. इसी के साथ, सूर्यकुमार यादव ने टी20 आई में एक साल में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के मामले में जहां विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, तो वहीं उन्होंने जिंबाब्वे के सिकंदर रज़ा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दोनों ही खिलाड़ी वर्ष 2022 में कुल 7 बार मैन ऑफ द मैच रहे हैं.

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से आठवीं बार कौन मैन ऑफ द मैच रहता है. सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए एक साल में टी20 आई में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकाॅर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2016 में 6 मैन ऑफ द मैच के खिताब जीते थे.

फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा विश्वकप 2022 की शुरुआत रविवार को मेजबान क़तर और इक्वाडोर के बीच खेले गए मैच के साथ हुई. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मुकाबले में इक्वाडोर ने मेजबान क़तर को 2-0 से शिकस्त दी. फीफा विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी मेजबान टीम को उद्घाटन मैच में हार का सामना करना पड़ा हो. रविवार को दोहा के अल बायत स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के पहले मैच में इक्वाडोर की जीत में कप्तान एननर वालेंसिया चमके और मैच के दोनों ही गोल वालेंसिया ने ही दागे.

मैच की शुरूआत से ही इक्वाडोर ने आक्रमक खेल खेला. विजेता टीम इक्वाडोर के लिए पहला गोल वालेंसिया ने पेनेल्टी के ज़रिए मैच के 16वें मिनट में किया. विश्वकप में यह पहली बार हुआ है, जब टूर्नामेंट का शुरुआती गोल पेनाल्‍टी पर किया गया हो. जबरदस्त लय में खेल रहे कप्तान वालेंसिया ने 31वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया. वालेंसिया ने ये गोल बेहतरीन क्रॉस पर हेडर के जरिए किया. दो गोल से पिछड़ रही मेजबान क़तर टीम के खिलाड़ियों ने भी गोल करने की पुरज़ोर कोशिशें की लेकिन इक्वाडोर की मज़बूत रक्षापंक्ति के समक्ष वे कोई भी गोल करने में कामयाब नही हो सके.

वैसे भी इक्वाडोर जब मुकाबले में 2-0 से आगे हो गई तो टीम ने अपनी रणनीति बदलते हुए बचा हुआ खेल रक्षात्मक शैली में खेला. इस हार के साथ ही मेतबान क़तर के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी. अब ग्रुप ए के बाकी मैचों में क़तर को सेनेगल और नीदरलैंड जैसी शक्तिशाली टीमों से खेलना होगा. गौरतलब है कि यह दोनों टीमें साल 2018 में खेली थी उस मैच में भी वालेंसिया ने दो गोल किए थे. इस मुकाबले को क़तर ने 4-3 से जीता था.

फीफा विश्व कप 2022 टूर्नामेंट में 32 टीमों को 8 ग्रुपों में विभाजित किया गया है. विजेता फ्रांस को ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और ट्यूनीशिया के साथ जबकि उपविजेता क्रोएशिया, बेल्जियम, कनाडा और मोरक्को के साथ ग्रुप एफ में हैं. मेजबान क़तर और इक्वाडोर ग्रुप ए में नीदरलैंड और सेनेगल के साथ हैं. लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मेक्सिको और पोलैंड ग्रुप सी में हैं. इंग्लैंड ग्रुप बी में ईरान, अमेरिका और वेल्स के साथ है. चार बार की विश्व कप विजेता जर्मनी ग्रुप ई में स्पेन, कोस्टा रिका और जापान के साथ हैं.

पांच बार की विजेता ब्राज़ील के साथ ग्रुप जी में सर्बिया, स्विटरजरलैंड और कैमरून है. ग्रुप एच में पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक की टीमें शामिल हैं. फीफा विश्व कप 2022 के शुरू होने से कुछ ही समय पहले डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को बड़ा झटका लगा. टीम के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा को अभ्यास के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. बेंजेमा का विश्व कप जीतने का सपना क़तर में एक भी मैच खेले बिना ही समाप्त हो गया. फ्रांस फुटबॉल महासंघ के मुताबिक करीम बेंजेमा विश्वकप से बाहर हो गए हैं.

और अंत में, एकदिवसीय मैचों के प्रतिष्ठित डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्रॉफी के तहत ग्रुप लीग मैचों के मुकाबले अंतिम चरण में हैं. शुरुआती पांच राउंड के मैचों के बाद ग्रुप ए से सौराष्ट्र, चंडीगढ़, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश, ग्रुप बी से असम, कर्नाटक, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान, ग्रुप सी से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और केरल, ग्रुप डी से पंजाब, जम्मू कश्मीर, ग्रुप ई से महाराष्‍ट्र, रेलवेस और बंगाल की टीमों के बीच नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है.

ग्रुप लीग मैचों का अंतिम राउंड 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद, 26 नवंबर को खेले जाने वाले तीन प्री क्वार्टर फाइनल मैचों के साथ ही नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू होंगे. सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 नवंबर को खेले जाएंगे. सेमीफाइनल मैच 30 नवंबर को और खिताबी मुकाबला 2 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा. न्यूज़ 18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन में आज इतना ही. ताजतरीन खेल खबरों के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. तब के लिए नवीन श्रीवास्तव को इजाज़त दीजिए. नमस्कार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here