[ad_1]
09:47 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: 15 मिनट तक नहीं हुआ एक भी गोल
सेनेगल और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में 15 मिनट हो चुके हैं। अब तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया है। सेनेगल ने गोल के लिए दो और नीदरलैंड ने एक शॉट लगाए हैं, लेकिन दोनों टीमों के शॉट टारगेट पर नहीं रहे हैं। शुरुआती मिनटों से ही सेनेगल की टीम मैच में दबाव बनाकर रखी हुई है। नीदरलैंड को वह ज्यादा मौके नहीं दे रही।
09:34 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: सेनेगल ने पहले ही मिनट में किया अटैक
अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल ने नीदरलैंड के खिलाफ आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले ही मिनट में शानदार मूव बनाया और नीदरलैंड के बॉक्स में जगह बना ली। हालांकि, गोल नहीं हुआ। सेनेगल को दूसरे मिनट में कॉर्नर मिला। वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सका।
09:28 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर) यूसुफ सबली, कालिदौ कौलीबेली (कप्तान), पपे अबू सिसे, अब्दौ डियालो, इद्रिस गयूए, नम्पालिस मेंडी, चीखौ कुएते, क्रेपिन दत्ता, बौले दीया, इस्माइला सर्र।
नीदरलैंड: एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), मैथिस डी लिग्ट, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), नाथन एके, डेनजेल डैम्फ्रीज, स्टीवन बरघुस, फ्रेंकी डी जॉन्ग, डेली ब्लाइंड, कोडी गक्पो, स्टीवन बर्गवाइन, विन्सेंट जानसेन।
09:13 PM, 21-Nov-2022
Senegal vs Netherlands Live Score: नीदरलैंड के खिलाफ मैच में सेनेगल हावी, लेकिन अब तक नहीं हुआ है एक भी गोल
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज (21 नवंबर) विश्व कप का दूसरा दिन है। टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड का मुकाबला अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल से होगा। ग्रुप-ए में दोनों टीमों की नजर जीत के शुरुआत करने पर होगी। नीदरलैंड का डिफेंस मजबूत है तो सेनेगल आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि स्टार स्ट्राइकर और कप्तान सादियो माने की अनुपस्थिति में सेनेगल की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
[ad_2]
Source link