Home Breaking News UPSC CDS I Result Out: यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, 164 का हुआ चयन

UPSC CDS I Result Out: यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, 164 का हुआ चयन

0

[ad_1]

UPSC CDS I FINAL Result Out

UPSC CDS I FINAL Result Out
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ख़बर सुनें

UPSC CDS I FINAL Result Out: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2022 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 यानी यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सीडीएस (I), 2022 के परिणामों में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 164 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा अप्रैल माह में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 164 (104+46+14) अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की गई है। सफल उम्मीदवारों को अब भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 154वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित 2022 और एसएसबी साक्षात्कार; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (पूर्व-उड़ान) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम यानी नंबर 213 एफ (पी) पाठ्यक्रम में नामांकन करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संयुक्त रक्षा सेवा प्रवेश परीक्षा (I) में सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100 है। एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र (सेना विंग) धारकों के लिए आरक्षित 13 रिक्तियों सहित, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल कार्यकारी शाखा (सामान्य सेवा) के लिए 22रिक्तियां; एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से नेवल विंग में हाइड्रो एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए 03 रिक्तियों सहित और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 रिक्तियां; वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से एनसीसी एयर विंग ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए 03 प्रवेश रिक्तियां आरक्षित हैं। 
 
आयोग ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में क्रमशः 2612, 933 और 616 को योग्य घोषित किया था। सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षा के बाद अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की संख्या है। हालांकि, इन सूचियों को तैयार करने में चिकित्सीय परीक्षण के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। 

विस्तार

UPSC CDS I FINAL Result Out: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2022 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 यानी यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सीडीएस (I), 2022 के परिणामों में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 164 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा अप्रैल माह में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 164 (104+46+14) अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की गई है। सफल उम्मीदवारों को अब भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 154वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित 2022 और एसएसबी साक्षात्कार; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (पूर्व-उड़ान) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम यानी नंबर 213 एफ (पी) पाठ्यक्रम में नामांकन करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here