[ad_1]
हाइलाइट्स
तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश को 435 रनों से दी शिकस्त.
नारायण जगदीशन ने जड़ा लगातार पांचवा शतक.
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी में आज कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त होते दिखे. तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में ऐसा कारनामा देखने को मिला जो अब जगजाहिर हो चुका है. तमिलनाडु की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को 435 रनों के अंतर से हैरान कर देने वाली शिकस्त दी है. टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत विरोधी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की तरफ से टीम के घातक बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने लगातार अपना पाचवां शतक जड़ सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, यह शतक ही नहीं बल्कि यह उनके जीवन की सबसे यादगार पारियों में से एक थी. वहीं, साई सुदर्शन ने भी शानदार शतक लगाया. दोनों बल्लेबाजों की पहाड़ जैसी पारियों की बदौलत टीम ने अरुणाचल प्रदेश के सामने 507 रनों का लक्ष्य रख दिया जो देखने में अविश्वसनीय लग रहा था. जगदीशन ने 141 गेंदो में 25 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 277 रनों की बेहतरीन पारी खेली और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने भी 102 गेंद में 154 रनों की पारी खेली. दोहरे शतक के बाद जगदीशन ने अपनी पहाड़ जैसी पारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है.
मुझे नहीं पता था मैंने रिकॉर्ड तोड़ दिया है- एन जगदीशन
मैच के बाद एन जगदीशन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मैने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह बात मुझे आउट होने के बाद बाहर आने पर पता चली. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं अपनी प्रक्रिया पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं शतक बनाता हूं या दोहरा शतक. मैं सिर्फ गेम पर फोकस करता रहा और रन बनाता गया.’
विराट के शतक ने दिल्ली को नॉकआउट रेस से किया बाहर, झारखंड की पांचवी जीत
जगदीशन के हाथ लगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मैच में शानदार दोहरा शतक लगाने के बाद जगदीशन के नाम बड़ा रिकॉर्ड आया है. वह लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक ठोकने वाले इकवलौते बल्लेबाज बन चुके हैं. इससे पहले उन्होंने गोवा के खिलाफ मैच में 168 रनों की जबरदस्त मैराथन पारी खेली थी. इसके बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107, आंध्र प्रदेश के खिलाफ नाबाद 114, हरियाणा के खिलाफ 128 रनों की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Narayan jagadeesan, Tamilnadu, Vijay hazare trophy
FIRST PUBLISHED : November 21, 2022, 20:08 IST
[ad_2]
Source link