Home Sports पूर्व ओपनर ने कप्तान हार्दिक पंड्या को किया सचेत, कहा- उलटफेर होंगे, आगे हार भी देखने को मिलेंगे – india vs new zealand 3rd t20 wasim jaffer says hardik pandya is relaxed captain takes risk good sign for india – News18 हिंदी

पूर्व ओपनर ने कप्तान हार्दिक पंड्या को किया सचेत, कहा- उलटफेर होंगे, आगे हार भी देखने को मिलेंगे – india vs new zealand 3rd t20 wasim jaffer says hardik pandya is relaxed captain takes risk good sign for india – News18 हिंदी

0
पूर्व ओपनर ने कप्तान हार्दिक पंड्या को किया सचेत, कहा- उलटफेर होंगे, आगे हार भी देखने को मिलेंगे – india vs new zealand 3rd t20 wasim jaffer says hardik pandya is relaxed captain takes risk good sign for india – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती
पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हार्दिक के कप्तानी की जमकर तारीफ की

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से जीत हासिल कर ट्रॉफी जीती. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे मुकाबले में भारत ने 65 रन से जीत हासिल की जबकि तीसरा मैच टाई हो गया. मैच के बाद पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हार्दिक की जमकर तारीफ की. उनको दिलेर कप्तान बताया.

ESPNCRICINFO Hindi से बात करते हुए जाफर बोलो, “भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के मुकाबले थोड़ा सा आगे चल रही थी. खेल को लेकर जागरूकता थी, टीम ने शुरुआत से ही अटैक करने पर ध्यान दिया क्योंकि उनको इस बात का पता था कि बारिश कभी भी हो सकती है तो शायद मैच पूरा नहीं हो पाएगा. भारतीय टीम ने मैच को लेकर जागरूकता दिखाई और शुरुआत से ही आक्रमण किया. अगर जो एक दो विकेट भी गिरते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन डीएलएस के उपर रहें. मैच जब रोका गया तो भारत डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से स्कोर टाई करने में कामयाब रहा.”

“एक समय ऐसा लग रहा था कि 16 ओवर में 140 पर 2 विकेट थे तो लग रहा था शायद टीम 180 या 190 रन तक पहुंच जाएगी. बल्कि 200 रन भी बनने की उम्मीद थी क्योंकि नेपियर का ग्राउंड छोटा है. लेकिन अर्शदीप और सिराज ने जिस तरह से वापसी की, दो विकेट गिरी और अर्शदीप ने जिस तरह से फिनिश किया काबिल ए तारीफ है.”

खिलाड़ियों को आजादी देने वाले कप्तान

“हार्दिक की कप्तानी पर मैं आईपीएल से नजर बनाए हुए हू. उनकी कप्तानी से मैं काफी ज्यादा प्रभावित हूं, पहले ही सीजन में इस तरह से आईपीएल की ट्रॉफी जीतना बड़ी बात है. सबसे बड़ी बात यह है कि वह बेहद शांत और सहज नजर आते हैं. इससे पता चलता है कि वह खिलाड़ियों को आजादी से खेलने का मौका देते हैं और खुद इसका मजा उठाते हैं. कप्तानी का बोझ उनके प्रदर्शन पर असर नहीं डालता है, ये एक अच्छा चीज है”

जोखिम उठाते हैं, उलटफेर देखने को मिलेंगे

“वो जोखिम उठाने में जरा सा भी नहीं डरते हैं. पिछले मैच में जैसा आखिर में दीपक हुड्डा को गेंदबाजी करने बुलाया, बाकी के कप्तान ऐसा करने से पहले सोचते लेकिन उन्होंने किया. इसका फायदा भी मिला और आखिरी में दो , तीन विकेट मिल गए तो ये अच्छी चीज है. अभी भले ही जीत मिल रही है आगे सफर लंबा है तो उलटफेर होगा और हार भी देखने को मिलेगा. इन सबके बाद भी मुझे लगता है वो एक दिलेर कप्तान हैं और खिलाड़ियों को वो आजादी देते हैं जो एक बहुत ही अच्छी चीज है.”

Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Wasim Jaffer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here