Home Sports ICC T20 World Cup 2024 नए प्रारूप में खेला जाएगा, जानें क्या होगा बदलाव – next mens icc t20 world cup 2024 to be in played in a new format – News18 हिंदी

ICC T20 World Cup 2024 नए प्रारूप में खेला जाएगा, जानें क्या होगा बदलाव – next mens icc t20 world cup 2024 to be in played in a new format – News18 हिंदी

0
ICC T20 World Cup 2024 नए प्रारूप में खेला जाएगा, जानें क्या होगा बदलाव – next mens icc t20 world cup 2024 to be in played in a new format – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

चार समूहों में से प्रत्येक में शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में जाएंगी.
अगले टी20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक समूह में पांच-पांच टीमें शामिल होंगी.
प्रत्येक समूह में शीर्ष दो फिर सेमीफाइनल में अपना रास्ता बनाएंगी.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 अलग प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले 20 देशों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा जबकि पहले दौर के बाद सुपर आठ चरण होगा. वहीं, 2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पहले दौर के बाद सुपर 12 चरण आयोजित किया गया था. लेकिन अगले टूर्नामेंट में प्रत्येक चार ग्रुप से शीर्ष दो दो टीमें सुपर आठ चरण में जगह बनाएंगी, जिसमें इन्हें फिर चार चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा.

फिर सुपर आठ के दो ग्रुप में से प्रत्येक से शीर्ष दो दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद फाइनल खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले अगले चरण के टूर्नामेंट के लिए 12 टीमें पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं. मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका ने पहले दो स्थान हासिल किए.

VIDEO: न्यूजीलैंड के खूबसूरत नजारों पर सूर्यकुमार का मजेदार रिएक्शन, बोले- मैं तो एक घंटा सोया…

हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप की शीर्ष आठ टीमें (सुपर 12 ग्रुप में प्रत्येक से शीर्ष चार टीमें) 2024 टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं, जिसमें मौजूदा चैंपियन और उप विजेता पाकिस्तान शामिल हैं. अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2024 टूर्नामेंट के अंतिम आठ स्थान क्षेत्रीय क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट से तय होंगे.

England Hire Chef for Pakistan Tour: बेन स्टोक्स एंड कंपनी ‘शेफ’ के साथ क्यों जाएगी पाकिस्तान? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
टीम और क्वॉलिफिकेशन

वेस्टइंडीज – मेजबान
यूएसए- मेजबान
ऑस्ट्रेलिया- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
इंग्लैंड- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
भारत- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
नीदरलैंड- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
न्यूजीलैंड- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
पाकिस्तान- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
दक्षिण अफ्रीका- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
श्रीलंका- टी20 वर्ल्ड कप 2022 शीर्ष आठ
अफगानिस्तान- 14 नवंबर के कट-ऑफ पर टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अगला सर्वश्रेष्ठ
बांग्लादेश- 14 नवंबर के कट-ऑफ पर टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अगला सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ”दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष आठ में रहने से 2024 क्वॉलिफिकेशन स्थान हासिल किया. जिम्बाब्वे की टीम अभियान में मजबूत शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी और सुपर 12 ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही जिससे उसे क्षेत्रीय क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा.” अफ्रीका, एशिया और यूरोप के दो दो क्वॉलिफिकेशन स्थान होंगे जबकि अमेरिका और पूर्व एशिया प्रशांत क्षेत्र दोनों से एक एक स्थान होंगे.

Tags: ICC, Icc T20 world cup, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here