Home Sports IND vs NZ: ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में भी फेल, संजू सैमसन करते रहे इंतजार – ind vs nz 3rd t20i rishabh pant fails with bat in new zealand after t20 world cup sanju samson – News18 हिंदी

IND vs NZ: ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में भी फेल, संजू सैमसन करते रहे इंतजार – ind vs nz 3rd t20i rishabh pant fails with bat in new zealand after t20 world cup sanju samson – News18 हिंदी

0
IND vs NZ: ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में भी फेल, संजू सैमसन करते रहे इंतजार – ind vs nz 3rd t20i rishabh pant fails with bat in new zealand after t20 world cup sanju samson – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पंत किसी मैच में 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सके
संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका नहीं मिला

नई दिल्ली. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए टी20 क्रिकेट कुछ खास नहीं रहा है. वे टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup 2022) कमाल नहीं कर सके थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में (IND vs NZ) भी वे बुरी तरह फेल रहे. तीसरे मैच में वे 11 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे टी20 में उन्होंने 6 रन बनाए थे. संजू सैमसन को सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 160 रन बनाए हैं. डेवाॅन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया. वहीं अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट झटके. 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2022 में 25 टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके. इससे उनके औसत प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें 2 मैच में मौका मिला था. इस दौरान वे 3 और 6 ही रन बना सके थे. पंत ने इस साल 21 की औसत से 364 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 133 का रहा. नाबाद 52 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. दूसरी ओर ईशान किशन ने 2022 में 16 मैच में 30 की औसत से 476 रन बनाए हैं. 3 अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट 128 का है. ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 36 जबकि तीसरे मैच में 10 रन बनाए.

सैमसन को सिर्फ 6 मैच मिले
संजू सैमसन को इस साल सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल खेलने का मौका टीम इंडिया की ओर से मिला है. टी20 वर्ल्ड कप में पंत और दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर चुने गए थे. दोनों का प्रदर्शन खराब रहा था. सैमसन ने 6 मैच में 45 की औसत से 179 रन बनाए हैं. एक अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 158 का है. इस रिकॉर्ड से साफ है कि सैमसन ने मौका मिलने पर खुद को साबित किया है. उन्होंने आईपीएल 2022 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में भी पहुंचाया था.

IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 10, 20 नहीं 100… ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया, दुनिया के पहले गेंदबाज

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी संजू सैमसन को मौका नहीं दिए जाने पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें कम से कम 10 मैच में लगातार मौका मिलना चाहिए. इसी के बाद उन्हें लेकर कोई निर्णय होना चाहिए.

Tags: India vs new zealand, Ishan kishan, New Zealand, Rishabh Pant, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here