Home Sports IND vs NZ: जीरो पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, फैंस ने ले लिए मजे, कहा- भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया – ind vs nz shreyas iyer brutually trolled after golden duck vs new zealand – News18 हिंदी

IND vs NZ: जीरो पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, फैंस ने ले लिए मजे, कहा- भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया – ind vs nz shreyas iyer brutually trolled after golden duck vs new zealand – News18 हिंदी

0
IND vs NZ: जीरो पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, फैंस ने ले लिए मजे, कहा- भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया – ind vs nz shreyas iyer brutually trolled after golden duck vs new zealand – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयस अय्यर जीरो पर हुए आउट
शॉर्ट गेंद को पिक करने में हुए नाकाम
सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs Nz) के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 161 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया के शुरुआती चारों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहली ही गेंद पर पवेलियन की तरफ लौट गए. अय्यर के शून्य पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

ईशान किशन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. अय्यर के लिए एक मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए यह अच्छा मौका था, लेकिन उन्होंने यह मौका गवां दिया. वह पहली ही गेंद पर टीम साउदी की गेंद पर जेम्स नीशम को कैच दे बैठे. ट्विटर पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

News18 Hindi

News18 Hindi

Rishabh Pant vs Sanju Samson: संजू सैमसन का IPL रिकॉर्ड ऋषभ पंत पर भारी, पर टीम इंडिया को उनकी परवाह नहीं

शॉर्ट बॉल से निपटने में रहे नाकाम

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए टीम साउदी ने श्रेयस अय्यर की कमजोरी का फायदा उठाया. उन्होंने स्टंप लाइन की तरफ शॉर्ट गेंद डाली. अय्यर थोड़े घबराए हुए दिखे और उन्होंने गेंद को सीधे जेम्स नीशम के हाथों में थमा दिया. नीशम ने स्लिप में फील्डिंग करते हुए एक शानदार कैच लपका.

News18 Hindi

News18 Hindi

पहले भी हो चुके हैं शॉर्ट बॉल पर आउट

श्रेयस अय्यर 2022 के आईपीएल के बाद से ही शॉर्ट बॉल को पिक करने में असफल रहे हैं. वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ रेशेड्यूल पांचवे टेस्ट मैच के दौरान भी इसी तरह आउट हुए थे. उसके बाद उन्हें जितने भी मौके मिले वह उसमें सुधार करने में असफल रहे हैं.

News18 Hindi

भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. पहला मैच और तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली थी. इस 1 जीत के साथ भारत ने सीरीज को 1-0 से जीत लिया.

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Shreyas iyer, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here