[ad_1]
11:19 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: नेपियर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
नेपियर में मैच वाले दिन बारिश की संभावना 70 फीसदी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से पहले बारिश की संभावना जताई गई थी और वैसा ही हो भी रहा है और इसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। वहीं, रात में भी बारिश की संभावना 70 फीसदी ही है। ऐसे में बारिश दूसरी पारी में खलल डाल सकती है। हालांकि, मैच नतीजा निकलाने के लिए दोनों पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है। ऐसे में मैच का नतीजा निकलने की संभावना काफी ज्यादा है।
11:18 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: नेपियर में भारी बारिश
मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है। नेपियर में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बारिश से तीसरा टी20 रद्द भी किया जा सकता है। सीरीज का पहला मैच भी बारिश से धुल गया था।
10:21 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: शुभमन गिल भी हो सकते हैं विकल्प
कप्तान हार्दिक पांड्या की मैच के बाद की गई टिप्पणी पर गौर करें तो उन्होंने कहा था कि प्रबंधन के तीसरे टी20 के लिए काफी बदलाव करने की संभावना नहीं है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल भी पारी की शुरुआत करने के दावेदार हैं। हालांकि, यह माना जा रहा है कि उन्हें वनडे फॉर्मेट में मौका मिलेगा।
10:20 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: क्या सैमसन और मलिक को मिलेगा मौका?
अब सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया तीसरे टी20 में बदलाव के साथ उतरेगी? तेज गेंदबाज उमरान मलिक और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में लाने की मांग हो रही है। अब देखना है कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं। संजू सैमसन ओपनिंग में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। वह आईपीएल में कई मैचों में इस क्रम पर खेल चुके हैं। वहीं, उमरान मलिक को आयरलैंड के दौरे पर खेलने का मौका था। उसके बाद से वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
10:20 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: क्या ईशान के साथ पंत ही करेंगे ओपनिंग?
भारत की बात करें तो टी20 विश्व कप में ओपनर्स के खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान भी वही स्थिति देखने को मिली। अगर सूर्यकुमार यादव ने शतक नहीं लगाया होता तो टीम 160 रन को भी मुश्किल से छू पाती। ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका स्ट्राइक रेट भी कुछ खास नहीं रहा। ऋषभ पंत 13 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने मध्यक्रम में निराश किया।
10:19 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: भारत ने नेपियर में नहीं खेला कोई टी20
न्यूजीलैंड की बात करें तो वह नेपियर में वापसी कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वह इस मैदान पर भारत के खिलाफ पहली बार टी20 मैच खेलेगा। टीम इंडिया को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यहां खेलने का अनुभव नहीं है। इसका फायदा कीवी टीम उठा सकती है। न्यूजीलैंड को यहां चार टी20 मैच खेलने का अनुभव है। उसने 2017 में यहां बांग्लादेश को हराया था। उसके बाद 2019 में इंग्लैंड और 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार मिली थी। 2021 में कीवी टीम फिर से नेपियर में बांग्लादेश को हराया था।
10:18 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ Live: भारत ने दूसरा टी20 65 रन से जीता था
सीरीज का पहला टी20 वेलिंग्टन में बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, भारत ने माउंट माउनगनुई में खेले गए दूसरे मैच में 65 रनों से जीत हासिल की थी। इस तरह उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
10:10 AM, 22-Nov-2022
IND vs NZ T20 Live: नेपियर में बारिश रुकी, पिच अभी भी कवर्स में, खिलाड़ी कर रहे वॉर्म-अप
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी। ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड की जमीन पर यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत होगी। इससे पहले 2020 में पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी।
[ad_2]
Source link