Home Breaking News Twitter Blue Tick: ट्विटर की ‘ब्लू वैरिफाइड बैज’ की रीलॉन्चिंग पर मस्क का बड़ा फैसला, बताया कब शुरू होगी सेवा

Twitter Blue Tick: ट्विटर की ‘ब्लू वैरिफाइड बैज’ की रीलॉन्चिंग पर मस्क का बड़ा फैसला, बताया कब शुरू होगी सेवा

0

[ad_1]

एलन मस्क ट्विटर

एलन मस्क ट्विटर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने फिर एक बड़ा फैसला किया है। अब उन्होंने ट्विटर पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’ की रिलांचिंग अस्थाई रूप से रोक दी है। पिछले महीने ही 8 डॉलर के शुल्क के साथ इसे शुरू किया गया था, ताकि इस सोशल साइट के सत्यापित अकाउंट की पहचान हो सके। 
ब्लू टिक खातों के सत्यापन की सशुल्क व्यवस्था का मस्क का फैसला ट्विटर के अधिग्रहण के बाद सबसे विवादित माना जाता है। कई फर्जी अकाउंट भी वैरिफाइड हो गए थे। इन्हें लेकर काफी मजाक उड़ाई गई थी। ब्लू टिक की सशुल्क व्यवस्था को लेकर मस्क की आलोचना भी की गई थी।  इसलिए मस्क ने इसे रोकते हुए कहा कि फर्जी या नकली खातों की पहचान के प्रबंध होने के बाद ही ब्लू टिक बैज की रिलांचिंग होगी। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि अब संभवत: व्यक्तियों व कंपनियों अथवा संस्थानों के लिए अलग अलग रंग के ‘टिक’ होंगे।

मस्क के कई फैसले विवादित
ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से मस्क के कई फैसले विवादित व आलोचना की वजह बन रहे हैं। अधिग्रहण के तत्काल बाद उन्होंने शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बड़े पैमाने पर छंटनी की। सत्यापित खातों की सशुल्क व्यवस्था लागू की। ऐसे कई फैसले से ट्विटर खुद हंसी का सबब बन गया है। दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस सोशल साइट को लेकर उनके कई सपने हैं।

ट्रंप का अकाउंट बहाल किया 
पिछले दिनों ही एलन मस्क ने ट्विटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट की बहाली का भी फैसला लिया, लेकिन ट्रंप ने इस पर बेरुखी दिखाई है। ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैपिटल हिल दंगों के बाद ट्विटर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। मस्क ने एक सर्वेक्षण के बाद उनका अकाउंट हाल ही में बहाल किया है। इससे पूर्व ट्रंप ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे।
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here