[ad_1]
हाइलाइट्स
जुनून और कड़े संघर्ष ने उमरान मलिक को बनाया तूफानी पेसर
156.9 किमी/घंटे की गति से गेंद फेंक सबको बनाया अपना मुरीद
नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) आज यानी 22 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं. कीवियों के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल उमरान इस समय न्यूजीलैंड में हैं. 22 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुरू होने से पहले उमरान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें भारतीय खिलाड़ी उमरान को मारते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण टाई हो गया और भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया.
दरअसल, मैच शुरू होने पहले मैदान गीला होने की वजह से टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ग्राउंड में रग्बी खेलते हुए दिखाई दिए. इस दौरान टीम के अन्य खिलाड़ी मजाक-मस्ती में उमरान की गर्दन पर मारते दिखे. इस वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी खिलाड़ी गर्दन पर मारकर बर्थडे विश कर रहे हैं.
Why are they all beating umran malik #Umranmalik pic.twitter.com/l3YwFtQd0B
— shavezkh1099 (@shavezkh1099) November 22, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, IPL, Sunrisers Hyderabad, Team india, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : November 22, 2022, 17:27 IST
[ad_2]
Source link