Home Sports VIDEO: रविंद्र जडेजा के लिए पीएम मोदी ने किससे कहा था… ये तो अपना लड़का है, ध्‍यान रखना – to whom did pm modi tell for ravindra jadeja this is our boy take care – News18 हिंदी

VIDEO: रविंद्र जडेजा के लिए पीएम मोदी ने किससे कहा था… ये तो अपना लड़का है, ध्‍यान रखना – to whom did pm modi tell for ravindra jadeja this is our boy take care – News18 हिंदी

0
VIDEO: रविंद्र जडेजा के लिए पीएम मोदी ने किससे कहा था… ये तो अपना लड़का है, ध्‍यान रखना – to whom did pm modi tell for ravindra jadeja this is our boy take care – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

2010 में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे जडेजा
कहा, इतना बड़ा शख्‍स जब आपके बारे में अलग से बात करें तो अच्छा लगता है

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में चोट के कारण टीम इंडिया (Team India) में शामिल नहीं हो पाए स्‍टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करते नजर आएंगे. वहीं, जडेजा को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने भी रिटेन कर लिया है और वह आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2023) में एक बार फिर सीएसके (CSK) की ओर से खेलेंगे.

रविंद्र जडेजा ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ अपनी और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई पहली मुलाकात की यादों को शेयर किया है. जडेजा ने इस बारे में कहा, ‘साल 2010 में पहली बार मेरी और पीएम मोदी जी की मुलाकात हुई थी. उस समय वो गुजरात के सीएम थे. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमारा मैच हो रहा था, जिसे देखने नरेंद्र मोदी जी भी आए थे. जब वो प्‍लेयर्स से मिलने आए, तो उन्होंने हमारे कप्‍तान माही भाई (एमएस धोनी) से मुझे देखकर कहा कि यह तो हमारा लड़का है, इसका ध्यान रखना. जडेजा ने कहा कि इतने बड़े व्यक्ति जब आपके बारे में अलग से बात करें, तो अच्छा लगता है. मैं उस समय काफी खुश हुआ था.

Tags: Ms dhoni, Pm narendra modi, Ravindra jadeja, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here