Home Sports Yuvraj Singh: मुश्किल में पड़े टीम इंडिया के दिग्गज युवराज सिंह, गोवा में कर दिया ऐसा काम; प्रशासन पड़ा पीछे

Yuvraj Singh: मुश्किल में पड़े टीम इंडिया के दिग्गज युवराज सिंह, गोवा में कर दिया ऐसा काम; प्रशासन पड़ा पीछे

0
Yuvraj Singh: मुश्किल में पड़े टीम इंडिया के दिग्गज युवराज सिंह, गोवा में कर दिया ऐसा काम; प्रशासन पड़ा पीछे

[ad_1]

Yuvraj Singh Gets Notice From Goa Government: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी ने लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपने मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फैंस के बीच छाए रहते हैं, लेकिन इस बार वह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने गोवा में कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया है और सुनवाई के लिए बुलाया है. 

मुश्किल में पड़े युवराज सिंह 

 युवराज सिंह को गोवा पर्यटन विभाग (Goa tourism department) ने नेमोरजिम में उनके विला को  पंजीकृत कराए बिना ‘होमस्टे’ के तौर पर संचालित करने पर नोटिस जारी किया है.  इस नोटिस में उन्हें आठ दिसंबर कोहें सुनवाई के लिए बुलाया है.   गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में ‘होमस्टे’ का संचालन पंजीकरण के बाद ही किया जा सकता है.

युवराज को भरना पड़ा सकता है जुर्माना

राज्य पर्यटन विभाग  के उपनिदेशक राजेश काले ने 18 नवंबर को उत्तरी गोवा के मोरजिम में स्थित  युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के स्वामित्व वाले विला ‘कासा सिंह’ (Villa Casa Singh) के पते पर जारी  नोटिस में  युवराज सिंह को आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया. नोटिस में 40 युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत संपत्ति का पंजीकरण नहीं कराने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई (एक लाख रुपए तक का जुर्माना) क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए.

नोटिस में युवी के एक ट्वीट का भी जिक्र

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, ‘अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि वर्चेवाड़ा, मोरजिम, पेरनेम, गोवा में स्थित आपका आवासीय परिसर कथित तौर पर होमस्टे के रूप में काम कर रहा है और ‘एयरबीएनबी’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह बुकिंग के लिए उपलब्ध है.’ विभाग ने युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा है वह अपने गोवा स्थिति घर में छह लोगों की मेजबानी करेंगे और इसकी बुकिंग सिर्फ ‘एयरबीएनबी’ पर होगी.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here