Home Sports दीपक हुडा खुल कर नहीं बता सके अपनी फेवरेट बैटिंग स्पॉट, पूर्व दिग्गज बोले- ‘लगता है वह डर गए’ – deepak hooda cant openly tell his favorite batting spot mohammad kaif said he afraid while interview – News18 हिंदी

दीपक हुडा खुल कर नहीं बता सके अपनी फेवरेट बैटिंग स्पॉट, पूर्व दिग्गज बोले- ‘लगता है वह डर गए’ – deepak hooda cant openly tell his favorite batting spot mohammad kaif said he afraid while interview – News18 हिंदी

0
दीपक हुडा खुल कर नहीं बता सके अपनी फेवरेट बैटिंग स्पॉट, पूर्व दिग्गज बोले- ‘लगता है वह डर गए’ – deepak hooda cant openly tell his favorite batting spot mohammad kaif said he afraid while interview – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

दीपक हुडा 5 नंबर पर करना चाहते हैं बल्लेबाजी
विराट कोहली के कारण नहीं आना चाहते नंबर 3 पर
दीपक हुडा विश्व कप में मात्र 1 मैच खेल पाए

नई दिल्ली: भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी दीपक हुडा (Deepak Hooda) टी20 विश्व कप में मात्र एक मैच खेल सके थे. वह विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा रहे. उन्हें दूसरे टी20 मुकाबले में 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के बजाय पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे. उनके इस बयान पर पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने हुडा को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात ईमानदारी से रखनी चाहिए थी.

हुडा ने अमेजन प्राइम से बातचीत के दौरान तीसरे वनडे से पहले कहा, ‘मैं नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना चाहता हूं. हमारे पास एक दिग्गज खिलाड़ी है जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. मुझे वह स्थान नहीं मिल सकता. कभी-कभी 5 और 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए अनुकूल होना एक समस्या है. मैं खेल की स्थिति के अनुसार खेलना चाहता हूं.’

IPL 2023: रिटेन नहीं किए जाने पर मनीष पांडे का छलका दर्द, कहा- एक कॉल तक नहीं आया

यह सभी जानते हैं कि वह विराट कोहली की बात कर रहे थे. अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और अजीत अगरकर ने सुझाव दिया है कि हुडा को ईमानदारी से अपनी बात रखनी चाहिए थी.

खास तौर पर मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘वो थोड़ा अटक गए थे, उनको अटकना नहीं है, उनको बोलना था कि मुझे ऊपर खेलना है. मैं भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, मुझे खेलना है. केएल राहुल की जगह आना है और मुझे विराट कोहली को रिप्लेस करना है. उनको यह बोलना पड़ेगा, वह डर गए थोड़ा. वो बोल गए की टॉप 3 में नहीं बल्कि नीचे ठीक हैं. उन्हें घबराना नहीं था. मुझे टॉप थ्री में खेलना है, ये अगर उनकी मानसिकता होगी तो ही उनके लिए फायदा है. उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए.’

कैफ के विचारों से इत्तेफाक रखते हुए अगरकर ने कहा, ‘वो कहना चाहता था कि मुझे तीन नंबर खेलना है लेकिन सोचा नहीं रहने देते हैं.’

Tags: Ajit Agarkar, Deepak Hooda, Mohammad kaif, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here