[ad_1]

राहुल गांधी, पूजा भट्ट
– फोटो : Social media
ख़बर सुनें
विस्तार
इस समय देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नाम दिया गया है। राहुल गांधी के साथ देश हित के लिए रखी गई इस यात्रा में अभी तक फिल्मी इंडस्ट्री के बहुत से सितारे जुड़ चुके हैं। इन सितारों में स्वरा भास्कर से लेकर पूजा भट्ट तक का नाम शामिल है। हाल ही में कांग्रेस की विरोधी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे सहित कई बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर चौंकाने वाला दावा किया है, जिसमें बताया गया है कि राहुल ने एक्टर्स को पैसे देकर अपनी यात्रा में शामिल किया है। अब इस ट्वीट के विरोध में पूजा भट्ट ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
[ad_2]
Source link