Home Sports सरफराज खान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़ा तूफानी शतक, मुंबई ने रेलवे को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह – sarfaraz khan scored a stormy century while chasing the target mumbai beat railways and made it to knockouts – News18 हिंदी

सरफराज खान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़ा तूफानी शतक, मुंबई ने रेलवे को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह – sarfaraz khan scored a stormy century while chasing the target mumbai beat railways and made it to knockouts – News18 हिंदी

0
सरफराज खान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़ा तूफानी शतक, मुंबई ने रेलवे को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह – sarfaraz khan scored a stormy century while chasing the target mumbai beat railways and made it to knockouts – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है
विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ सरफराज ने सेंचुरी लगाई
इस पारी की बदौलत मुंबई ने रेलवे को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई

रांची. सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है. विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को रेलवे सर्विसेज के खिलाफ सरफराज खान ने 338 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 94 गेंद पर 117 रन की मैच यादगार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. अपनी इस पारी में सरफराज ने 10 चौके और 5 छक्के गगनचुंबी छक्के लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही मुंबई ने ग्रुप ई मैच में बुधवार को रेलवे को 5 विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली.

मुंबई की इस जीत के साथ बंगाल की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई. रहाणे की टीम ने बेहतर नेट रनरेट के कारण नॉकआउट में जगह बनाई. महाराष्ट्र ने एक अन्य मैच में पुडुचेरी को 105 रन से हराकर अजेय रहते हुए ग्रुप चरण में छह मैच में 24 अंक से शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश किया.

रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रथम सिंह की 108 गेंद में आठ चौकों और छह छक्कों से 109 रन की पारी और मोहम्मद सैफ के 92 रन से 50 ओवर में पांच विकेट पर 337 रन बनाए. रेलवे ने चौथे ओवर में ही शिवम चौधरी (06) का विकेट गंवा दिया था जिसके बाद विवेक सिंह (47) और प्रथम ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की.

रहाणे पृथ्वी भी चमके
विवेक के आउट होने के बाद प्रथम और सैफ ने 20 से भी कम ओवर में 140 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. प्रथम के आउट होने के कारण रेलवे की रन गति पर कुछ अंकुश लगा लेकिन टीम 337 रन तक पहुंचने में सफल रही. जवाब में मुंबई ने सरफराज (94 गेंद में 117 रन, 10 चौके, पांच छक्के), रहाणे (82 गेंद में 88 रन, नौ चौके, तीन छक्के) और पृथ्वी  (47 गेंद में 51 रन, आठ चौके) की पारियों से नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 338 रन बनाकर जीत दर्ज की. शम्स मुलानी ने 31 गेंद में नाबाद 46 रन बनाए.

महाराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए महाराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि मुंबई की टीम प्री क्वार्टर फाइनल खेलेगी. मुंबई के 6 मैच में चार जीत और दो हार से 16 अंक रहे. बंगाल ने भी चार जीत और दो हार से 16 अंक जुटाए लेकिन खराब नेट रन रेट (मुंबई के 1.388 के मुकाबले 1.058) के कारण टीम नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी. ग्रुप के एक अन्य मैच में सेना ने मिजोरम को 121 रन के बड़े अंतर से हराया.

Tags: Ajinkya Rahane, Prithvi Shaw, Sarfaraz Khan, Vijay hazare trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here