[ad_1]

आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव ने की मुलाकात।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। वे तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पर पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी सहित सभी नेताओं का स्वागत किया। स्वागत के दौरान तेजस्वी यादव ने मिथिला पेंटिंग की चादर और लालू यादव पर लिखी दो किताबें आदित्य ठाकरे को भेंट दीं। वहीं, आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को एक मराठी शॉल और शिवाजी महाराज की मूर्ति उपहार में दी।
राबड़ी आवास में मुलाकात और बैठक के दौरान शिवसेना की महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी मौजूद रहे। इसके बाद, आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग गए। जहां आदित्य ठाकरे और पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात की।
Patna, Bihar | Shiv Sena (Uddhav Thackeray) leader Aditya Thackeray and party MP Priyanka Chaturvedi meet Bihar CM Nitish Kumar at his residence in the presence of Deputy CM Tejashwi Yadav. pic.twitter.com/NS3vUfblyw
— ANI (@ANI) November 23, 2022
गौरतलब है कि मुलाकात से पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं। हम हमेशा से फोन पर बात करते रहे हैं। जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी। जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी। आज हम पहली बार मिलेंगे। हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, दोनो नेताओं की इस मुलाकात को विपक्षी एकता की कवायद के तौर पर भी देखा जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
इस बीच बिहार में भाजपा ने रोजगार के मुद्दे पर बिहार विधानसभा सत्र को बाधित करने की तैयारी कर ली है। इस बारे में जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंपे जवाब दिया कि सदन में देखा जाएगा। वहीं जवाब दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link