Home Breaking News Strange World Review: अजब दुनिया की नए रंगों से सराबोर गजब कहानी, पिता या बेटे के साथ देखिए डिज्नी की नई फिल्म

Strange World Review: अजब दुनिया की नए रंगों से सराबोर गजब कहानी, पिता या बेटे के साथ देखिए डिज्नी की नई फिल्म

0
Strange World Review: अजब दुनिया की नए रंगों से सराबोर गजब कहानी, पिता या बेटे के साथ देखिए डिज्नी की नई फिल्म

[ad_1]

स्ट्रेंज वर्ल्ड रिव्यू

स्ट्रेंज वर्ल्ड रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

स्ट्रेंज वर्ल्ड (एनीमेशन फिल्म)

कलाकार

जेल जिलेनहाल
,
डेनिस क्वैड
,
लूसी लिउ
,
जाबूकी यंग व्हाइट
और
गैब्रिएल यूनियन, आदि

लेखक

क्वी एनजेन

निर्देशक

डॉन हाल
और
क्वी एनजेन

निर्माता

रॉय कोनली

रिलीज डेट

25 नवंबर 2022

विस्तार

डिज्नी की नई एनीमेशन फिल्म ‘स्ट्रेंज वर्ल्ड’ अजब दुनिया के गजब लोगों की कहानी है। लेकिन, अजब होते हुए भी ये दुनिया कुछ कुछ जानी पहचानी सी लगती है। ये बातें भी इसी दुनिया की करती है। मौजूदा समय में वयस्क बच्चों के माता पिता शायद सबसे गजब अभिभावकों की विलुप्तप्राय पीढ़ी हैं। उनके अपने माता पिता से रिश्ते कैसे भी रहे हों, वह नई सदी के अभिभावक बनने की जी जान से कोशिश करने में लगे रहते हैं। उन पर दबाव रहा कि वे वैसा ही बनें जैसे उनके माता पिता बनाना चाहते थे। अब वह अपने बच्चों को अपने पसंद की दुनिया में जीने देना चाहते हैं। साथ ही उनकी फिक्र में भी दिन रात लगे रहते हैं। एक कहानी साथ में ये भी चल रही है कि अपनी सुख सुविधाओं के लिए प्रकृति का जो दोहन हम कर रहे हैं, क्या उससे धरती का दिल कमजोर नहीं हो रहा। सोचकर देखिए कि अगर हम धरती का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों को निचोड़ना बंद कर दें तो भले हमें रात में अंधेरे में रहना पड़े लेकिन प्रकृति उसके बाद कितनी खूबसूरत हो जाएगी। हवा साफ होगी। पानी कहीं से भी पीने लायक होगा, वगैरह वगैरह…!



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here