[ad_1]
हाइलाइट्स
पीसीबी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सम्मानित करेगा
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का उपविजेता है
कराची. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप का फाइनल में पहुंचने से पहले एशिया कप का खिताबी मुकाबला भी खेली थी. हालांकि, दोनों ही मौकों पर पाकिस्तान की टीम फाइनल हार गई. इसके बावजूद टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. अब पीसीबी पाकिस्तान टीम को सम्मानित करेगा. यह कार्यक्रम इस्लामाबाद में आयोजित होगा. इस समारोह के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसमें राजनयिक, राजनीतिक हस्तियां, पूर्व कप्तान और खिलाड़ी शामिल होंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को दो बड़े टूर्नामेंटों में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मान और सराहना देना है.’ सूत्र ने कहा कि दोनों बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों को कुछ आर्थिक पुरस्कार भी मिल सकता हैं.
पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप का फाइनल श्रीलंका से हार गया था और फिर इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड ने उसे शिकस्त दी थी. पिछले साल भी पाकिस्तान टीम दुबई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी.
सूत्र ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष पहले ही बाबर और मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक से मिल चुके हैं और उनके साथ इन दोनों बड़े टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा कर चुके है.
टीम इंडिया ने जिस गेंदबाज को किया बाहर, उसने लगाया विकेटों का ‘छक्का’, विरोधी टीम को 59 पर समेटा
इस सूत्र ने बताया, ‘रमीज (राजा) ने इस बात की सराहना की कि टीम ने दो बड़े फाइनल में जगह बनाई लेकिन यह कहा कि खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asia cup, Babar Ajam, Pakistan, Pakistan Cricket Board, Ramiz Raja, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 23, 2022, 20:16 IST
[ad_2]
Source link