[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसन को नहीं मिला मौका.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच एकदिवसीय श्रंखला की शुरुआत 4 दिसंबर से हो जाएगी. इस सीरीज में इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. जिसके बाद लोगों ने बीसीसीआई पर जाति प्रमोट का आरोप लगाना शुरू कर दिया है. ट्विटर पर #CastistBCCI ट्रेंडिग में है.
इस हैशटैग पर अब तक 40000 से अधिक लोग पोस्ट कर चुके हैं. सभी प्रशंसको के आरोप है कि बीसीसीआई जाति के अनुसार टीमों का ऐलान करती है. इसके अलावा ऋषभ पंत के टीम में होने से लोगों ने नाराजगी जताई है. कई लोगों का मानना है कि पंत को लगातार इतने मौके क्यों दिए जा रहे हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तक पंत कुछ खास नहीं कर सके हैं. इसके बावजूद 23 वर्षीय को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया है.
ऋषभ पंत की तुलना में संजू सैमसन मजबूत
प्रशंसकों के मुताबिक पंत की तुलना में संजू सैमसन अधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं. टी20 क्रिकेट में पंत ने अपनी खराब बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है. वहीं, वनडे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं जिसमें 36.52 की औसत से 840 रन बनाए हैं. संजू सैमसन की बात करें तो 10 वनडे मुकाबलों में 73.50 के औसत से 294 रन बना चुके हैं.
सूर्यकुमार यादव को बाहर करने पर लगा दी लताड़
भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया है. लेकिन फैंस का तर्क कुछ और ही कहता है. फैंस का मानना है कि उन्हें काफी देरी से मौके दिए गए इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुकाबलों में खिलाना चाहिए. बीसीसीआई के मुताबिक स्काई जुलाई से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए उन्हें आराम दिया गया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तक लगातार तारीफ के लायक प्रदर्शन किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, India vs Bangladesh, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 22:15 IST
[ad_2]
Source link